विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jawan Collection: बुलेट की स्पीड से बढ़ रही 'जवान', 1000 करोड़ कमाने के बाद फिल्म ने बनाया ये रिकॉर्ड

Published: Tue, 26 Sep 2023 10:05 AM (IST)

Jawan Collection एटली कुमार के डायरेक्शन में बनी फिल्म जवान को दुनियाभर में पसंद किया जा रहा है। एक्शन से ...और पढ़ें

Shah Rukh Khan Picture from Film Jawan
Shah Rukh Khan Picture from Film Jawan

HighLights

  1. 'जवान' फिल्म को दुनियाभर में किया जा रहा पसंद
  2. 'जवान' ने कमाए 1000 करोड़ से ज्यादा
  3. सिंगापुर में बनाया नया रिकॉर्ड

नई दिल्ली, जेएनएन। Jawan Collection: बॉलीवुड के बादशाह कहे जाने वाले शाह रुख खान (Shah Rukh Khan) फिल्म 'जवान' के कलेक्शन से सुर्खियां बटोर रहे हैं। मूवी की कहानी, उनका रोल और स्क्रीनप्ले, सब कुछ फैंस को काफी पसंद आया और अब भी पसंद किया जा रहा है। किंग खान के स्टारडम का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि लोग उनके लुक को कॉपी करते हुए सोशल मीडिया पर वीडियो बना रहे हैं।

'जवान' ने पार किया 1000 करोड़ का आंकड़ा

'जवान' फिल्म की धूम पूरी दुनिया में देखने को मिल रही है। मूवी ने मात्र 18 दिनों में 1000 करोड़ के पार का कलेक्शन कर डाला है। लेकिन इसका चमत्कार यहीं खत्म नहीं होता। 'जवान' विदेश के अलग-अलग कोने में भी रिकॉर्डतोड़ कमाई कर रही है।

सिंगापुर की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म बनी 'जवान'

फिल्म क्रिटिक रमेश बाला ने 'जवान' के लेटेस्ट वर्ल्डवाइड कलेक्नश की जानकारी दी है, जो कि 1,005 करोड़ है। ओवरसीज मार्किट में फिल्म ने 40 मिलियन डॉलर से ज्यादा की कमाई कर डाली है। इतना ही नहीं, यह सिंगापुर की हाईएस्ट ग्रॉसिंग बॉलीवुड फिल्म तक बन गई है।

दुनियाभर में ताबड़तोड़ कमाई करने वाली ये फिल्म बांग्लादेश में भी कीर्तिमान बनाने की ओर बढ़ चुकी है। फिल्म क्रिटिक रमेश बाला के अनुसार, 'जवान' फिल्म एक मिलियन डॉलर (8.24 करोड़) कमाने वाली पहली इंडियन मूवी बनने वाली है।

फिल्म की कास्ट

इस मूवी में शाह रुख खान ने साउथ स्टार नयनतारा के साथ रोमांस किया है। वहीं दीपिका पादुकोण के साथ भी किंग खान का रोमांटिक एंगल देखने को मिलेगा। हालांकि, उन्होंने फिल्म में कैमियो किया है। संजय दत्त ने भी मूवी में छोटा सा रोल किया है।