Sankranthiki Vasthunam Day 8 Collection: खेला कर दिया रे! गेम चेंजर का काम तमाम, कमाई में आगे निकली ये मूवी
Sankranthiki Vasthunam Collection Day 8 साउथ सिनेमा के दिग्गज अभिनेता वेंकटेश दग्गुबाती (Venkatesh Daggubati) की लेटेस्ट फिल्म संक्रांतिकी वस्तुनम ने ...और पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Sankranthiki Vasthunam Box Office Collection Day 8: मौजूदा समय में बॉक्स ऑफिस पर साउथ सिनेमा की फिल्मों के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिल रही है। तेलुगु सिनेमा की पेशकश के तौर पर गेम चेंजर (Game Changer), डाकू महाराज (Daaku Maharaaj) और संक्रांतिकी वस्तुनम के बीच कमाई के मामले में एक दूसरे से आगे निकले की होड़ मची हुई है।
इस बीच दिग्गज अभिनेता वेंकटेश दग्गुबाती की फिल्म संक्रांतिकी वस्तुनम अपने धमाकेदार कलेक्शन से हर किसी को चौंका दिया है और राम चरण (Ram Charan) की लेटेस्ट फिल्म गेम चेंजर को सिर्फ 8 दिन के भीतर ही बिजनेस के मामले में धूल चटा दी है।
संक्रांतिकी वस्तुनम की बेहतरीन कमाई जारी
वीकेंड के बाद संक्रांतिकी वस्तुनम की कमाई में थोड़ी गिरावट जरूर आई है, लेकिन उतनी नहीं कि जिसकी वजह से इसे कम आंका जाएगा। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार रिलीज के 8वें दिन संक्रांतिकी वस्तुनम बॉक्स ऑफिस पर 6.50 करोड़ का कारोबार किया है, जो वीक डे की तुलना में काफी सही माना जा रहा है। हालांकि, सोमवार की अपेक्षा मंगलवार को कलेक्शन करीब 2 करोड़ घटा है।
ये भी पढ़ें- Sankranthiki Vasthunam Day 5 Collection: पासा पलट गया! कमाई में डाकू महाराज का इस साउथ मूवी ने निकाल दिया तेल

फोटो क्रेडिट- एक्स
इसके बावजूद वेंकटेश दग्गुबाती की संक्रांतिकी वस्तुनम 10 जनवरी को रिलीज होने वाली राम चरण की फिल्म गेम चेंजर से कमाई के मामले में आगे निकल गई है। दरअसल गेम चेंजर ने रिलीज के 12 दिन में अब तक 127.15 करोड़ की इनकम कर पाई है और फिल्म पैन इंडिया रिलीज के साथ हिंदी में भी मौजूद है।
-
संक्रांतिकी वस्तुनम 8 दिन में कलेक्शन- 128.50 करोड़
-
गेम चेंजर 12 दिन में कलेक्शन- 127.15 करोड़
.jpg)
फोटो क्रेडिट- एक्स
लेकिन संक्रांतिकी वस्तुनम को फिलहाल हिंदी भाषा में रिलीज नहीं किया है। अब आप अनुमान लगा सकते हैं कि बगैर हिंदी बेल्ट के इस फिल्म ने गेम चेंजर का काम तमाम कर डाला है। बता दें कि संक्रांतिकी वस्तुनम एक एक्शन कॉमेडी फिल्म है, जो अपनी शानदार कहानी से फैंस के दिलों को जीत रही है।
संक्रांतिकी वस्तुनम का कलेक्शन ग्राफ
| दिन | कलेक्शन |
| पहला दिन | 23 करोड़ |
| दूसरा दिन | 20 करोड़ |
| तीसरा दिन | 17.5 करोड़ |
| चौथा दिन | 16 करोड़ |
| पांचवा दिन | 17.75 करोड़ |
| छठा दिन | 19.35 करोड़ |
| सातवां दिन | 8.4 करोड़ |
| आठवां दिन | 6.50 करोड़ |
| टोटल | 128.50 करोड़ |
इन आंकड़ों को देख आप ये अनुमान आसानी से लगा सकते हैं कि संक्रांतिकी वस्तुनम ने शानदार लय के साथ कारोबार किया है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।