Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Chhaava के आतंक के बीच Sanam Teri Kasam ने सुपरहिट हॉरर फिल्म का किया काम तमाम , 13वें दिन झमाझम बरसे नोट

    Updated: Wed, 19 Feb 2025 11:01 PM (IST)

    Sanam Teri Kasam Box Office Collection हर्षवर्धन और मावरा होकेन की फिल्म सनम तेरी कसम को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुए दो सप्ताह से अधिक समय हो चुका है। फिल्म 7 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इसके बाद सिनेमाघरों में छावा जैसी बड़ी फिल्म रिलीज हुई लेकिन इसके बावजूद सनम तेरी कसम का क्रेज लोगों के बीच कम नहीं हुआ।

    Hero Image
    सनम तेरी कसम बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (Photo: Instagram)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हर्षवर्धन राणे की फिल्म 'सनम तेरी कसम' ने अपनी दूसरी पारी में बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। फिल्म 9 साल बाद सिनेमाघरों में रिलीज हुई लेकिन इस बार री-रिलीज में इसने पूरा बॉक्स ऑफिस ही पलट कर रख दिया। इस फिल्म में हर्षवर्धन राणे के साथ पाकिस्तानी एक्ट्रेस मावरा होकेन ने काम किया था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हार मानने को तैयार नहीं 'सनम तेरी कसम'

    फिल्म साल 2016 में रिलीज हुई थी लेकिन तब ये बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप थी। लेकिन अब छावा जैसी बड़ी रिलीज फिल्म के बीच सनम तेरी कसम जैसी री-रिलीज फिल्म का जलवा बरकरार है ये वाकई चौंकाने वाली बात है। फिल्म को रिलीज हुए 13 दिन पूरे हो चुके हैं और ये अपनी दावेदारी से पीछे हटने को तैयार नहीं है।

    यह भी पढ़ें: Sanam Teri Kasam Collection Day 12: पीछे हटने को तैयार नहीं सनम तेरी कसम! वीक डे में बदला कमाई का समीकरण

    फिल्म ने 'तुम्बाड' के कलेक्शन को छोड़ा पीछे

    सिर्फ इतना ही नहीं फिल्म ने री-रिलीज फिल्म के मामले में 'तुम्बाड' के कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया। सोहम शाह अभिनीत फिल्म ने दोबारा रिलीज होने पर सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन किया। तुम्बाड का लाइफटाइम कलेक्शन लगभग 31.35 करोड़ रुपये के आसपास था। वहीं इस महीने की शुरुआत में रिलीज हुई रोमांटिक ड्रामा ने 12 दिनों में लगभग 37.41 करोड़ रुपये की कमाई करके इस आंकड़े को पार कर लिया है।

    कितना रहा फिल्म का कलेक्शन?

    सनम तेरी कसम ने बॉक्स ऑफिस पर 4.25 करोड़ की ओपनिंग ली थी। इस हिसाब से दूसरे दिन 5 करोड़ का कलेक्शन किया। इस हिसाब से पहले वीक फिल्म का कलेक्शन 30 करोड़ के आसपास रहा। इसके बाद आंठवे दिन फिल्म ने 2.08 करोड़, नौवे दिन 1.54 करोड़, 10वें दिन 1.72 करोड़, 11वें दिन 75 लाख और 12वें दिन 65 लाख का कलेक्शन किया। इस हिसाब से फिल्म का कुल कलेक्शन 37.41 करोड़ हो चुका है।

    सनम तेरी कसम जब पहली बार सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी तब फिल्म ने 8 करोड़ का कलेक्शन किया था। उस हिसाब से जिस तरह से फिल्म अभी तक छावा के आगे टिकी हुई है ये इसके लिए बड़ी उपलब्धि है। वहीं आने वाले समय में सनम तेरी कसम पार्ट 2 की भी बात चल रही है।

    यह भी पढ़ें: संजय लीला भंसाली की फिल्म से डेब्यू करने वाले थे Harshvardhan Rane, रोल जानकर कर दिया था मना