विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 17, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Samrat Prithviraj Box Office: दो हफ्तों बाद ही सम्राट पृथ्वीराज का बॉक्स ऑफिस पर बंद हो जाएगा खाता? गुरुवार को इतनी रह गयी कमाई

By Manoj VashisthEdited By:
Published: Fri, 17 Jun 2022 04:47 PM (IST)

Samrat Prithviraj Box Office अक्षय कुमार की यह लगातार दूसरी असफलता है। इससे पहले उनकी फिल्म बच्चन पांडेय ने भी ...और पढ़ें

Akshay Kumar Film Earns only 80 Lakh Rupees. Photo- Instagram
Akshay Kumar Film Earns only 80 Lakh Rupees. Photo- Instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। अक्षय कुमार की फिल्म सम्राट पृथ्वीराज बॉक्स ऑफिस पर थकने लगी है और फिल्म का सिनेमाघरों में बिजनेस काफी कम हो गया है। दूसरे हफ्ते में ही फिल्म का यह हाल निराशाजनक है, क्योंकि सम्राट पृथ्वीराज इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में शामिल थी और इस फिल्म का अक्षय के फैंस काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। फिल्म ने गुरुवार 16 जून को सिनेमाघरों में रिलीज के दो हफ्ते पूरे कर लिये और कलेक्शन किया सिर्फ 80 लाख रुपये। इसके साथ फिल्म का दो हफ्तों का नेट कलेक्शन 66 करोड़ हो चुका है। सम्राट पृथ्वीराज एक मेगा बजट फिल्म है। ऐसे में इसका कलेक्शन गिर जाना फिल्म के सफर का आखिरी पड़ाव हो सकता है। 

सम्राट पृथ्वीराज की रिलीज के साथ ही हालत खस्ता होती चली गयी थी। 3 जून को रिलीज हुई फिल्म ने पहले हफ्ते में सिर्फ 55.05 करोड़ ही जमा किये, वहीं दूसरे हफ्ते में फिल्म की कमाई 10.95 करोड़ रही है। दूसरे हफ्ते में फिल्म ने शुक्रवार को 1.50 करोड़, शनिवार को 2.50 करोड़, रविवार को 3.25 करोड़, सोमवार को 1.05 करोड़, मंगलवार को 95 लाख रुपये और बुधवार को 90 लाख रुपये का नेट कलेक्शन किया था। 

View this post on Instagram

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

सम्राट पृथ्वीराज का निर्देशन चाणक्य फेम डॉ. चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने किया है। इसकी कहानी सम्राट पृथ्वीराज चौहान के जीवन की घटनाओं पर आधारित है। अक्षय ने शीर्षक किरदार निभाया है, जबकि मानुषी छिल्लर ने संयोगिता का किरदार निभाकर बॉलीवुड डेब्यू किया। सोनू सूद और संजय दत्त ने भी फिल्म में अहम भूमिकाएं निभायीं। 

सम्राट पृथ्वीराज से पहले अक्षय कुमार की फिल्म बच्चन पांडेय भी बॉक्स ऑफिस पर ढेर हो गयी थी। इससे पहले 2021 में उनकी फिल्म बेलबॉटम सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। यह फिल्म भी नहीं चली थी। हालांकि, तब हालात अलग थे और लॉकडाउन के कारण देश के कई हिस्सों में सिनेमाघर बंद थे। पिछले साल दिवाली के मौके पर आयी अक्षय कुमार की फिल्म सूर्यवंशी बड़ी सफलता साबित हुई थी, जिसके साथ दर्शकों ने सिनेमाघरों में वापसी की थी।