Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    RRR के तूफान से दहला जापान, मिली सबसे बेस्ट ओपनिंग, पढ़ें कितना रहा कलेक्शन और क्या हैं रिएक्शन

    By Jagran NewsEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Sat, 22 Oct 2022 06:40 PM (IST)

    RRR Japan Box Office Collection आरआरआर ने अब तक 12 सौ करोड़ रुपये से ज्यादा का व्यापार पूरे विश्व में किया है। फिल्म में आलिया भट्ट और अजय देवगन की भी अहम भूमिका है। अब फिल्म जापान में भी अच्छा व्यापार कर रही है।

    Hero Image
    RRR Japan Box Office Collection: जापान में फिल्म आरआरआर शुक्रवार को रिलीज हुई है।

    नई दिल्ली, जेएनएन। RRR Japan Box Office Collection: आरआरआर फिल्म को जापान में बंपर ओपनिंग मिली है। इस फिल्म ने अपने रिलीज होने वाले दिन 1 करोड़ रुपये की कमाई की है जोकि किसी भी भारतीय फिल्म को लगी अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग है। एसएस राजामौली की फिल्म आरआरआर शुक्रवार को जापान में रिलीज हुई है। इस फिल्म को वहां पर काफी पसंद किया जा रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    फिल्म आरआरआर ने बंपर ओपनिंग रिकॉर्ड की है

    फिल्म आरआरआर ने बंपर ओपनिंग रिकॉर्ड की है। इसके पहले प्रभास के फिल्म साहो को बड़ी ओपनिंग मिली थी। खबरों के अनुसार फिल्म में 18 मिलियन येन का व्यापार किया है जो कि 1.6 करोड़ रुपये हैं। इसके पहले प्रभास की फिल्म साहो को 90 लाख रुपये की पहली दिन की ओपनिंग मिली थी। खबरों के अनुसार यह फिल्म वीकेंड पर साढ़े 3 करोड़ रुपये का व्यापार कर सकती है।

    यह भी पढ़ें: Bigg Boss 16: कैप्टन शिव ठाकरे की बात नहीं मानने पर भड़के बिग बॉस, प्रियंका चौधरी को मिली सजा, देखें वीडियो

    View this post on Instagram

    A post shared by Jr NTR (@jrntr)

    आरआरआर की टीम जापान में फिल्म का प्रमोशन कर रही हैं

    इस बीच आरआरआर की टीम एसएस राजामौली, रामचरण और जूनियर एनटीआर जापान में फिल्म का प्रमोशन कर रहे हैं। इस अवसर पर उनके परिवार के लोग भी साथ है। दोनों कलाकारों की कई तस्वीरें और वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रही है। कई फैंस उनसे मिल रहे हैं, फोटो ले रहे हैं और उनसे ऑटोग्राफ लेते नजर आ रहे हैं।

    यह भी पढ़ें: Bigg Boss 16: करण जौहर के कहने पर अंकित गुप्ता और प्रियंका चौधरी ने 'चन्ना मेरेया' पर किया रोमांटिक डांस

    View this post on Instagram

    A post shared by Ram Charan (@alwaysramcharan)

    आरआरआर देखने के बाद जापान के कई ट्विटर यूजर ने प्रतिक्रिया दी है

    जापान के कई ट्विटर यूजर ने फिल्म देखने के बाद प्रतिक्रिया दी है। एक ने लिखा है, 'मैंने आरआरआर देखी है। बहुत ही उत्साहित हूं। राजामौली की फिल्म देखकर काफी उत्साह बढ़ा है। कई अच्छी बातें हैं। फिल्म का गाना नातू भी बहुत अच्छा है।' वहीं एक अन्य ने लिखा है, 'जिनको लगता है कि मैं थोड़ा डिप्रैस हूं। उन्हें भारतीय फिल्म आरआरआर देखना चाहिए। तनाव 3 घंटे रहेगा और फिल्म के अंत में आपकी आंख से खुशी के आंसू निकलेंगे।'

    View this post on Instagram

    A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)