विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ranveer Singh Box Office: रणवीर सिंह की इन फिल्मों ने पार किया 100 करोड़ का आकड़ा, अब RRKPK पर है नजर

By Jagran NewsEdited By: Manoj Vashisth
Published: Thu, 27 Jul 2023 08:12 PM (IST)

Ranveer Singh Box Office रणवीर सिंह को बॉक्स ऑफिस के लिहाज से भरोसेमंद कलाकार समझा जाता रहा है। सोलो लीड ...और पढ़ें

Rocky And Rani Kii Prem Kahani Box Office Collection. Photo- Instagram
Rocky And Rani Kii Prem Kahani Box Office Collection. Photo- Instagram

HighLights

  1. 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' 28 अप्रैल को सिनेमाघरों में होगी रिलीज
  2. 'गली ब्वॉय' के बाद साथ आ रहे हैं रणवीर सिंह के साथ आलिया भट्ट
  3. करण जौहर ने किया है 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' का निर्देशन

नई दिल्ली, जेएनएन। अपने किरदार में ढल जाने के हुनर में इस पीढ़ी के जिन कलाकारों को महारत हासिल है, उनमें रणवीर सिंह का नाम काफी ऊपर आता है। रणवीर ने अपने अभिनय से लोगों के दिलों के साथ बॉक्स ऑफिस का भरोसा भी जीता है।

उनका मार्केट पिछले कुछ वक्त से डाउन जरूर है, मगर रणवीर की प्रतिभा उन्हें इस फेज से बाहर लाने में कामयाब होगी, ऐसा इंडस्ट्री के लोगों का मानना है। इसीलिए, 28 अप्रैल को रिलीज हो रही रॉकी और रानी की प्रेम कहानी पर फैंस के साथ ट्रेड की निगाहें भी टिकी हुई हैं। रणवीर की कई फिल्में 100 करोड़ क्लब में शामिल हुई हैं। 

1.पद्मावत (2018)

फिल्म पद्मावत में रणवीर सिंह ने अलाउद्दीन खिलजी का जबरदस्त रोल निभाया था। इस फिल्म का निर्देशन संजय लीला भंसाली ने किया था। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने काफी अच्छा प्रदर्शन दिखाया था। तमाम विरोधों के बावजूद फिल्म जब रिलीज हुई तो 300 करोड़ से अधिक कलेक्शन किया था। 

2. सिम्बा (2018)

रणवीर सिंह और सारा अली खान की फिल्म सिम्बा ने कमाल का प्रदर्शन दिखाया था। फिल्म ने 240 करोड़ का नेट कलेक्शन किया था। रोहित और रणवीर की यह पहली फिल्म थी। 

3. बाजीराव मस्तानी (2015)

संजय लीला भंसाली निर्देशित बाजीराव मस्तानी आज भी लोग देखना पसंद करते हैं। फिल्म की कहानी, गाने, और एक्टिंग हर किसी को लुभाई थी।

फिल्म में रणवीर सिंह, पेशवा बाजीराव और दीपिका पादुकोण मस्तानी के रोल में थीं, जबकि प्रियंका चोपड़ा ने पेशवा की पत्नी काशीबाई का रोल निभाया था। इस फिल्म ने लगभग 148 करोड़ का लाइफटाइम कलेक्शन किया था।

4. गली ब्वॉय (2019)

फिल्म गली ब्वॉय को सिनेमाघरों में अच्छा रिस्पांस मिला था। फिल्म ने 139 करोड़ का कलेक्शन किया था, जिसमें से 100 करोड़ पहले हफ्ते में ही जुटा लिये थे। रणवीर सिंह ने जोया अख्तर के निर्देशन में दूसरी बार काम किया था। इससे पहले रणवीर 'दिल धड़कने दो' में नजर आए थे।

5. गोलियों की रासलीला राम-लीला (2013)

रोमांटिक एक्शन ड्रामा फिल्म गोलियों की रासलीला राम-लीला को दर्शकों का खूब प्यार मिला था। इस फिल्म को संजय लीला भंसाली ने डायरेक्ट किया था। फिल्म में रणवीर सिंह के साथ दीपिका पादुकोण भी नजर आईं थीं। फिल्म ने 110 करोड़ का लाइफटाइम कलेक्शन किया था।