विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बॉक्स ऑफिस पर Resident Evil का कब्जा, कमाई में इंडियन फिल्मों पर भारी पड़ी विदेशी हॉरर थ्रिलर

Published: Mon, 21 Sep 2026 02:17 PM (IST)

हॉलीवुड की लेटेस्ट फिल्म रेजिडेंट ईविल नए रुपांतरण में सिनेमाघरों में दर्शकों की पहली पसंद बनी हुई है।

रेजिडेंट ईविल कलेक्शन रिपोर्ट (फोटो क्रेडिट- एक्स)

रेजिडेंट ईविल कलेक्शन रिपोर्ट (फोटो क्रेडिट- एक्स)

HighLights

  1. भारत में धूम मचा रही है रेजिडेंट ईविल

  2. कमाई के मामले में रेजिडेंट ईविल का कमाल

  3. अब तक इतने करोड़ का कर चुकी है बिजनेस

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बीते शुक्रवार को सिनेमा जगत की तरफ से कई नई फिल्मों ने थिएटर्स में एंट्री मारी है। इनमें हिंदी, साउथ और हॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की दायरा, वाइब और रेजिडेंट ईविल जैसी कई फिल्मों के नाम शामिल रहे। 

फिलहाल कमाई के मामले में भारतीय बॉक्स ऑफिस पर रेजिडेंट ईविल फ्रेंचाइजी की रीबूट मूवी और अभिनेता ऑस्टिन अब्राम्स स्टारर रेजिडेंट ईविल ने शानदार प्रदर्शन करके दिखाया है और ओपनिंग वीकेंड तक बंपर कलेक्शन किया है। आइए जानते हैं कि रेजिडेंट ईविल ने अब तक कितना कारोबार कर लिया है। 

रेजिडेंट ईविल ने बॉक्स ऑफिस पर किया कमाल

हॉलीवुड फिल्मों को लेकर भारतीय सिनेप्रेमियों में काफी क्रेज देखने को मिलता है, अगर वह कोई पॉपुलर फिल्म फ्रेंचाइजी हो तो ये क्रेज दोगुना हो जाता है। साल 2002 में सिनेमाघरों में पहली बार प्रदर्शित होने वाली हॉरर और जॉम्बी थ्रिलर फ्रेंचाइजी रेजिडेंट ईविल की नई किस्त के तौर पर अब रेजिडेंट ईविल को लेकर भी सुर्खियां तेज हैं। इंडियन बॉक्स ऑफिस पर इस मूवी ने अपनी मजबूत दावेदारी पेश की है। 

यह भी पढ़ें- Box Office की रेस में भाभी करीना से आगे निकले कुणाल खेमू, वीकेंड पर Vibe मूवी ने छापे करारे नोट

Resident Evil box office (1)

सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार रविवार के दिन रेजिडेंट ईविल ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए भारत में 3.55 करोड़ का कारोबार किया है, जोकि काबिल-ए-तारीफ माना जा रहा है। इसके साथ ही अब इस मूवी का इंडिया में टोटल कलेक्शन ओपनिंग बीतने के बाद 9.50 करोड़ हो गया है। 

Resident Evil box office

इसके साथ ही अपनी कमर्शियल परफॉर्मेंस से रेजिडेंट ईविल ने हर किसी का ध्यान खींचा है। जिसके चलते भारत में कमाई के मामले में रेजिडेंट ईविल ने वाइब और दायरा जैसी मूवीज को पीछे छोड़ा है। संडे को इन तीनों मूवीज का कलेक्शन कुछ इस प्रकार रहा है-

  • रेजिडेंट ईविल- 3.55 करोड़

  • वाइब- 3 करोड़

  • दायरा- 1.75 करोड़

इस तरह से रेजिडेंट ईविल 2026 ने अपनी डरावनी कहानी और रोमांचक थ्रिल से भारतीय जनता का दिल जीत लिया है। 

वर्ल्डवाइड भी रेजिडेंट ईविल की धूम

विदेशों में भी रेजिडेंट ईविल ने कमाई के मामले में डंका बजाया है। नॉर्थ अमेरिका में अब तक ये फिल्म 60 मिलियन डॉलर यानी 6 करोड़ का कारोबार कर चुकी है। इतना ही अन्य विदेशी देशों में भी रेजिडेंट ईविल को ऑडियंस की तरफ से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है, जिसकी वजह से मूवी का ग्रॉस वर्ल्डवाइड कलेक्शन 108 मिलियन डॉलर (10 करोड़ से अधिक) के पार पहुंच गया है। 

यह भी पढ़ें- सातवें रविवार को Hanuman Ansh पर जमकर हुई धनवर्षा, ग्लोबल Box Office पर छाई नीम करोली बाबा की कहानी