विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 10, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Box Office: रजनीकांत की काला तीन दिनों में 100 करोड़, ऐसे हुआ ये कमाल

By Manoj KhadilkarEdited By:
Published: Sun, 10 Jun 2018 01:42 PM (IST)Updated: Mon, 11 Jun 2018 11:04 AM (IST)

अमेरिकी मार्केट से अब तक छह करोड़ 83 लाख रूपये का कलेक्शन मिल चुका है। चेन्नई बॉक्स ऑफ़िस से फिल्म ...और पढ़ें

Box Office: रजनीकांत की काला तीन दिनों में 100 करोड़, ऐसे हुआ ये कमाल
Box Office: रजनीकांत की काला तीन दिनों में 100 करोड़, ऐसे हुआ ये कमाल

मुंबई। रजनीकांत के दुनिया भर में फैले 'डाई-हार्ड फैन्स' ने ये साबित कर दिया कि वो अपने थलैवा को बड़े परदे पर देखने के लिए कितने बेक़रार रहते हैं। तीन दिनों में रजनीकांत की काला ने अपने स्थिति को मजबूत करते हुए 100 करोड़ से अधिक की कमाई कर ली है।

पर ये देश नहीं दुनिया भर की कमाई है। गुरुवार को रिलीज़ हुई पा रंजीत निर्देशित काला ने 100 करोड़ से अधिक का वर्ल्ड वाइड कलेक्शन कर लिया है। ऑस्ट्रेलिया में फिल्म टॉप 5 में आ गई है और 1.63 करोड़ रूपये की कमाई के साथ इस साल वहां सबसे अधिक कलेक्शन करने वाली भारतीय फिल्मों में दूसरे स्थान पर हैं। पद्मावत को पहला स्थान मिला है। अमेरिकी मार्केट से अब तक छह करोड़ 83 लाख रूपये का कलेक्शन मिल चुका है। चेन्नई बॉक्स ऑफ़िस से फिल्म को अब तक चार करोड़ 90 लाख हासिल हो चुके हैं। हालांकि हिंदी काला से निराशा हाथ लगी है। फिल्म ने चार करोड़ से ओपनिंग ली थी लेकिन फिल्म को अगले दो दिनों में उतने भी नसीब नहीं हुए। हालांकि अभी तक आधिकारिक आंकड़ें नहीं आये हैंl 

 रजनीकांत की काला (काला करिकालन) भारत और दुनिया के 19 देशों में रिलीज़ हुई। तमिल में काला को ‘इरुमभाई थिराई’ नाम से रिलीज़ किया गया है। अब ये फिल्म कर्नाटक में शुक्रवार को रिलीज़ की गई है। फिल्म गुरुवार को कर्नाटक में रिलीज़ नहीं की गई थी क्योंकि रजनीकांत के कावेरी मुद्दे पर दिए गए एक बयान के कारण कर्नाटक में सिनेमाघर मालिक फिल्म को रिलीज़ करने को तैयार नहीं थे। पा रंजीत के निर्देशन में बनी काला, तमिल की ओरिजनल फिल्म है जिसे तेलुगु, मलयालम और हिंदी में भी रिलीज़ किया गया। फिल्म को रजनीकांत के दामाद धनुष ने प्रोड्यूस किया है। काला मुंबई की पृष्ठभूमि में एक गैंगस्टर ड्रामा है। फिल्म में रजनीकांत ने डॉन की भूमिका निभाई है, जो तमिलनाडु से भाग कर मुंबई आये ऐसे आदमी की कहानी है जो धारावी इलाके में अपना सिक्का चलाता है। ये रजनीकांत की 164वीं फिल्म है। फिल्म में नाना पाटेकर की अहम् भूमिका है। उनके अलावा हुमा कुरैशी,अंजलि पाटिल, प्रकाश राज और पंकज त्रिपाठी भी नज़र आएंगे। ईश्वरी राव ने रजनीकांत की पत्नी का रोल निभाया है।

बताया जाता है कि करीब 140 करोड़ रूपये में बनी इस फिल्म को अब तक थियेट्रिकल और म्युज़िक राइट्स से 230 करोड़ की कमाई हो चुकी है। इनमे से फिल्म को तमिलनाडु से 70 करोड़, आंध्र प्रदेश से 33 करोड़ और केरल से 10 करोड़ रूपये थियेट्रिकल राइट्स के रूप में मिल चुके हैं। ओवरसीज राइट्स को 45 करोड़ रूपये में बेचा जा चुका है।रजनीकांत की पिछली तीन फिल्मों कबाली, इंधीरन/रोबोट और शिवाजी द बॉस ने 100 करोड़ से अधिक का कलेक्शन किया था। कबाली के हिंदी वर्जन को 38 करोड़ रूपये का कलेक्शन मिला था।

यह भी पढ़ें: Box Office : अक्षय कुमार हुए चीन के 'टॉयलेट हीरो', दूसरे दिन सॉलिड कमाई

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।