विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Raja Shivaji Worldwide Collection: मराठी सिनेमा की 'धुरंधर' बनी राजा शिवाजी, मंगलवार को कमाई से मचाई उथल-पुथल

Published: Wed, 13 May 2026 12:01 PM (IST)

रितेश देशमुख और सलमान खान स्टारर 'राजा शिवाजी' की कमाई को दुनियाभर में रोकना नामुमकिन हो गया है। यह फिल्म मंगलवार को वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर जलजला लेकर आई।

राजा शिवाजी वर्ल्डवाइड कलेक्शन डे-12 / फोटो- Instagram

राजा शिवाजी वर्ल्डवाइड कलेक्शन डे-12 / फोटो- Instagram

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh) की मराठी फिल्म 'राजा शिवाजी' दुनियाभर में बॉक्स ऑफिस पर जलजला ला चुकी है। सलमान खान-संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, विद्या बालन और जेनेलिया डीसूजा स्टारर यह फिल्म घरेलू बॉक्स ऑफिस पर जहां बेहतरीन कमाई कर रही है, तो वहीं दुनियाभर में तो मूवी मराठी सिनेमा की 'धुरंधर' बन चुकी है और बुलेट ट्रेन की स्पीड से कमाई कर रही है। 

'धुरंधर 2', 'भूत बंगला' और 'कृष्णावतारम' जैसी बड़ी फिल्मों के बीच इस मराठी फिल्म ने अपनी धाक जमाई है और मंगलवार को ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर काफी उथल-पुथल मचाते हुए मूवी 100 करोड़ के क्लब में शामिल होने के बेहद नजदीक पहुंच चुकी है। 

मंगलवार को 'राजा शिवाजी' पर हुई धनवर्षा

राजा शिवाजी को ओरिजिनल भाषा मराठी के अलावा तेलुगु और हिंदी में भी रिलीज किया गया था। मराठी भाषा में रितेश देशमुख, जेनेलिया डीसूजा स्टारर फिल्म 'राजा शिवाजी' ने जहां अभी तक 51.75 करोड़ की कमाई की, तो वहीं हिंदी में फिल्म ने कुल 21.40 करोड़ का कलेक्शन किया है। 9 मई तक दुनियाभर में ऐतिहासिक एक्शन ड्रामा फिल्म ने 66.23 तक कलेक्शन किया था।

सैकनिल्क डॉट कॉम की रिपोर्ट्स के मुताबिक, राजा शिवाजी ने दुनियाभर में 12 दिनों के अंदर कुल 86.65 करोड़ की कमाई कर ली है। यानी कि महज 3 दिन के अंदर फिल्म ने कुल 20.42 करोड़ के आसपास की कमाई की है।

यह भी पढ़ें- Raja Shivaji Box Office: बॉक्स ऑफिस पर राजा शिवाजी का यूटर्न, 12वें दिन बदले कमाई के समीकरण

raja shivaji worldwide collection day 12

100 करोड़ के क्लब से कितनी दूर है 'राजा शिवाजी'?

राजा शिवाजी, वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ के क्लब में शामिल होने से महज अब बस 13.35 करोड़ दूर है। आपको बता दें कि रितेश देशमुख के निर्देशन में बनी यह फिल्म मराठी सिनेमा की धुरंधर बन चुकी है। यह पहली ऐसी मराठी फिल्म है जिसने बॉक्स ऑफिस पर 11.35 करोड़ की ओपनिंग ली है।

raja shivaji worldwide collection day 12

इससे पहले राजा शिवाजी ने एडवांस बुकिंग में 3.60 करोड़ का बिजनेस करके रिकॉर्ड तोड़ा था और 'सैराट' और 'टाइमपास-2' को भी पास कर दिया था। पहले हफ्ते में राजा शिवाजी ने 'सैराट' से 126% ज्यादा कमाई की है। यह मराठी सिनेमा की सबसे ज्यादा बजट में बनी फिल्म है, जो बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ा रही है।

यह भी पढ़ें- Raja Shivaji Box Office: रितेश देशमुख की 'राजा शिवाजी' का बॉक्स ऑफिस पर राज, सेंचुरी मारने के करीब हिस्टोरिकल ड्रामा