विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Raja Shivaji Box Office: मराठी सिनेमा की नंबर-1 फिल्म बनी राजा शिवाजी, महीनेभर बाद भी नहीं रुक रही कमाई

Published: Wed, 03 Jun 2026 11:21 AM (IST)

रितेश देशमुख की मराठी फिल्म राजा शिवाजी रिलीज के एक महीने बाद भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कारोबार कर रही है।

रितेश देशमुख कलेक्शन रिपोर्ट (फोटो क्रेडिट- एक्स)

रितेश देशमुख कलेक्शन रिपोर्ट (फोटो क्रेडिट- एक्स)

HighLights

  1. बॉक्स ऑफिस राजा शिवाजी का दबदबा

  2. रितेश देशमुख की मराठी फिल्म ने किया कमाल

  3. मराठी सिनेमा में राजा शिवाजी ने रचा इतिहास

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दि्ल्ली। अभिनेता रितेश देशमुख की फिल्म राजा शिवाजी अपनी रिलीज का एक महीना पूरा कर चुकी है।  बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में इस मूवी ने अब तक शानदार प्रदर्शन करके दिखाया है और मराठी सिनेमा की तकदीर को बदल दिया है।

महीनेभर बाद भी रितेश की राजा शिवाजी के कलेक्शन पर ब्रेक लगता नहीं दिख रहा है, जिसका अनुमान आप रिलीज के 33वें दिन की कमाई के जरिए आसानी से लगा सकते हैं। आइए जानते हैं कि मंगलवार को इस ड्रामा पीरियड मूवी ने कितना कारोबार किया है। 

33वें दिन राजा शिवाजी की कलेक्शन

रितेश देशमुख स्टारर मराठी फिल्म राजा शिवाजी को बीते महीने 1 मई को महाराष्ट्र दिवस के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। मराठी भाषा के अलावा हिंदी में भी इसे लिमिटेड स्क्रीन पर उतारा गया। फिल्म को क्रिटिक्स और ऑडियंस की तरफ से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला और इसी के कारण ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपनी छाप छोड़ने में कामयाब हुई है। 

यह भी पढ़ें- 'मुझे ज्यादा उम्र का दिखाया...', Raja Shivaji में 10 साल छोटे रितेश की मां बनने पर Bhagyashree ने तोड़ी चुप्पी

raja shivaji collection day 5

महीनेभर बाद भी रितेश देशमुख की राजा शिवाजी बंपर कमाई के मामले में हार मानने को तैयार नहीं है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार रिलीज के 33वें दिन करीब 30 लाख का कारोबार किया है, जो इतने समय बाद भी सीमित भाषाओं और स्क्रीन रिलीज के तौर पर किसी भी फिल्म के लिए असरदार आंकड़े माने जाते हैं। 

raja shivaji collection day 4

गौर किया जाए अब राजा शिवाजी के टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की तरफ तो वह 105 करोड़ के पास पहुंच गया है। इतन ही नहीं वर्ल्डवाइड ये फिल्म 123 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर चुकी है और इंटरनेशनल मार्केट में अपनी धाक जमाने में सफल रही है। 

मराठी सिनेमा की नंबर-1 फिल्म राजा शिवाजी

बात की जाए मराठी सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने की तो इस मामले में अब रितेश देशमुख की राजा शिवाजी नंबर-1 फिल्म बन गई है। इससे पहले मराठी फिल्म इंडस्ट्री की हाईएस्ट ग्रॉसिंग मूवी सैरात थी, जिसने ग्लोबली 110 करोड़ का कारोबार किया था। ऐसे में अब राजा शिवाजी सैरात से काफी आगे निकल चुकी है। मालूम हो कि ये फिल्म महान मराठा योद्धा छत्रपति शिवाजी की बायोपिक है, जिसमें रितेश देशमुख ने उनका किरदार निभाया है।

यह भी पढ़ें- Raja Shivaji Box Office: रितेश देशमुख की Historical Drama का जलवा कायम, 28वें दिन छापे करारे नोट