Move to Jagran APP

बॉक्स ऑफिस पर जमी हुई है अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की 'पुष्पा द राइज', जानिए 6 दिनों का कलेक्शन

सुकुमार निर्देशित पुष्पा क्राइम एक्शन फिल्म है जिसकी कहानी आंध्र प्रदेश के जंगलों में चंदन की लकड़ी की तस्करी और इसका विरोध करने वालों के टकराव पर आधारित है। फिल्म में अल्लू और रश्मिका के साथ फहाद फासिल भी मुख्य स्टार कास्ट का हिस्सा हैं।

By Manoj VashisthEdited By: Published: Thu, 23 Dec 2021 03:33 PM (IST)Updated: Thu, 23 Dec 2021 04:45 PM (IST)
बॉक्स ऑफिस पर जमी हुई है अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की 'पुष्पा द राइज', जानिए 6 दिनों का कलेक्शन
Pushpa Box Office Collection Day 6. Photo- Instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म पुष्पा द राइज ने बॉक्स ऑफिस पर छह दिनों का सफर पूरा कर लिया है। तेलुगु फिल्म के साथ हिंदी वर्जन सधी हुई रफ्तार से आगे बढ़ रहा है। हालांकि, रिलीज के छठे दिन फिल्म के कलेक्शंस में कुछ गिरावट आयी है। मगर, अब तक फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ठीकठाक रकम जुटा ली है और दक्षिण भारत  से आयी उन फिल्मों में शामिल हो गयी है, जिन्होंने हिंदी बेल्ट के दर्शकों के बीच भी अपना दम-खम दिखाया है।

loksabha election banner

निर्माताओं की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, 22 दिसम्बर (बुधवार) को रिलीज के छठे दिन फिल्म ने  3.36 करोड़ का नेट कलेक्शन किया, जिसके साथ फिल्म का 6 दिनों का कलेक्शन 23.23 करोड़ हो गयी है। अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की यह पहली फिल्म है, जो तेलुगु के साथ हिंदी भाषा में भी रिलीज की गयी है। वहीं, रश्मिका मंदाना की अल्लू अर्जुन के साथ पहली फिल्म है। पुष्पा ने वर्किंग वीक में भी अच्छा प्रदर्शन किया है। खासकर, सिंगल स्क्रीन सिनेमाघरों में फिल्म ने दर्शकों को आकर्षित किया है। 

पहले सोमवार को फिल्म ने 4.25 करोड़ जमा किये थे, जबकि मंगलवार को 4.05 करोड़ बटोर लिये। इससे पहले ओपनिंग वीकेंड में पुष्पा ने शुक्रवार को 3.11 करोड़, शनिवार को 3.55 करोड़ और रविवार तो 5.18 करोड़ जमा किये थे। 

कल से पुष्पा के सामने 83

अब कल से पुष्पा के सामने रणवीर सिंह की फिल्म 83 की बड़ी चुनौती खड़ी हो जाएगी। यह फिल्म हिंदी के साथ सभी दक्षिण भारतीय भाषाओं में रिलीज की जाएगी। फिल्म 3डी में भी आ रही है। इस फिल्म को दक्षिण भारत के कई बड़े सितारे प्रस्तुत कर रहे हैं। ऐसे में फिल्म तेलुगु और दूसरी साउथ भाषाओं में पुष्पा को चुनौती दे सकती है। 

सुकुमार निर्देशित पुष्पा क्राइम एक्शन फिल्म है, जिसकी कहानी आंध्र प्रदेश के जंगलों में चंदन की लकड़ी की तस्करी और इसका विरोध करने वालों के टकराव पर आधारित है। फिल्म में अल्लू और रश्मिका के साथ फहाद फासिल भी मुख्य स्टार कास्ट का हिस्सा हैं। सामंथा रूथ पर प्रभु ने फिल्म में एक स्पेशल सॉन्ग किया है, जो काफी चर्चित रहा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.