Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Pushpa 2 Day 35 Worldwide Collection: ओ पुष्पा ठहर जरा! वर्ल्डवाइड नहीं झुका पुष्पाराज, कमाई हुई बमफाड़

    Pushpa 2 Worldwide Collection साउथ सिनेमा के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की मूवी पुष्पा 2 इस वक्त कमाई के मामले में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए सुर्खियां बटोर रही है। वीक डे में इस फिल्म के कलेक्शन में ज्यादा गिरावट देखने को नहीं मिल रही है। जिसके चलते वर्ल्डवाइड ये फिल्म रिलीज के एक महीने के बाद भी हार मानने को तैयार नहीं है।

    By Ashish Rajendra Edited By: Ashish Rajendra Updated: Thu, 09 Jan 2025 01:19 PM (IST)
    Hero Image
    पुष्पा 2 वर्ल्डवाइड कलेक्शन अपडेट (Photo Credit- X)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Pushpa 2 Worldwide Collection Report: अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म पुष्पा 2 भारतीय बॉक्स ऑफिस के अलावा दुनियाभर में कमाई के मामले में धूम मचा रही है। वीक डे में भी इस मूवी का कलेक्शन सरपट दौड़ रहा है और रिलीज के महीनेभर बाद भी इसमें कोई ज्यादा भारी गिरावट देखने को नहीं मिल रही है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जिसके चलते हर रोज पुष्पा- द रूल वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में धमाका करते हुए आगे बढ़ रही है। इस बीच ग्लोबली कमाई के मामले में इस मूवी के 35वें दिन के ताजा आंकड़े सामने आ गए हैं। आइए इनके बारे में डिटेल्स में जानते हैं। 

    पुष्पा 2 ने वर्ल्डवाइड मचा डाली धूम

    ऐसा माना जा रहा था कि रिलीज के एक महीने बाद कहीं न कहीं पुष्पा 2 की ताबड़तोड़ कमाई का सिलसिला थमेगा। लेकिन फिलहाल ऐसा कुछ भी होता हुआ नजर नहीं आ रहा है और निर्देशक सुकुमार की ये मूवी कमाई के रथ पर सवार होकर तेजी से भाग रही है। वीकेंड बीतने के बाद भी इसके कलेक्शन में कोई ज्यादा बढ़ी कटौती देखने को नहीं मिल रही है। जिसका अंदाजा आप पुष्पा 2 के 35वें दिन के वर्ल्डवाइड कलेक्शन के जरिए आसानी से लगा सकते हैं। 

    ये भी पढ़ें- Pushpa 2 Hindi Collection Day 35: बख्श दे भाऊ! हिंदी में बुलेट ट्रेन बनी पुष्पा 2, इन नई मूवीज पर लगेगा ग्रहण?

    फोटो क्रेडिट- एक्स

    सैकनिल्क के मुताबिक 35वें दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर इस मूवी का कारोबार 2.15 करोड़ रहा है और दुनियाभर में कमाई के मामले में इसमें अनुमानित 2 करोड़ और जोड़ दिया जाए तो अब इस मूवी का टोटल वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1840 करोड़ के आस-पास पहुंच चुका है। 

    फोटो क्रेडिट- एक्स

    जो अपने आप एक कमाई का एक बहुत बड़ा आंकड़ा है। पुष्पा 2 मेकर्स की यही उम्मीद होगी कि किसी भी तरह से ये फिल्म ग्लोबली 2000 करोड़ का कलेक्शन कर ले और आमिर खान की दंगल को पछाड़ भारतीय सिनेमा के इतिहास की सबसे अधिक इनकम करने वाली पहली मूवी बने। 

    इंडिया की हाईएस्ट ग्रॉसिंग टॉप-5 मूवीज

    गौर किया जाए भारतीय सिनेमा की उन 5 फिल्मों की तरफ, जिन्होंने दुनियाभर में अपनी धमाकेदार कमाई के जरिए इतिहास रचा है तो उनके नाम इस प्रकार हैं- 

    • दंगल- 2024 करोड़

    • पुष्पा 2- 1840 करोड़*

    • बाहुबली 2- 1742 करोड़

    • आर आर आर- 1250 करोड़

    • केजीएफ 2- 1176 करोड़

    नोट- हाईएस्ट ग्रॉसिंग मूवीज के ये आकड़ें आईएमडीबी की तरफ से लिए गए हैं। बॉलीवुड की तरफ से शाह रुख खान की जवान ने सबसे अधिक 1142 करोड़ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया था।

    ये भी पढ़ें- Pushpa 2 Day 35 Collection: उड़ी बाबा पुष्पाराज! वीक डे में बदले कमाई के समीकरण, अचानक आया इतना उछाल