विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 10, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

PS-1 Collection Day 10: ऐश्वर्या राय की पीएस-1 ने की छप्पर फाड़ कमाई, 10 दिनों में 350 करोड़ पार हुई फिल्म

By Ruchi VajpayeeEdited By:
Published: Mon, 10 Oct 2022 09:19 AM (IST)

Ponniyin Selvan Box office Collection Day 10 मणिरत्नम की पोन्नियिन सेलवन पार्ट 1 सितंबर में सिनेमाघरों में रिलीज होने के ...और पढ़ें

Ponniyin Selvan box office Collection Day 10, Aishwarya Rai
Ponniyin Selvan box office Collection Day 10, Aishwarya Rai

नई दिल्ली, जेएनएन। Ponniyin Selvan Box Office Collection Day 10:  मणिरत्नम की पोन्नियिन सेलवन: पार्ट 1 सितंबर में सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद से ही खूब सुर्खियां बटोर रही है। सिनेमाघरों में पहले दिन ही फिल्म ने छप्पर फाड़ कमाई की थी। चोल साम्राज्य पर बनी यह फिल्म दर्शकों को काफी पसंद आ रही है। फिल्म को रिलीज हुए 10 दिन हो चुके हैं और इसने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन किया है।

पीएस-1 ने गाड़े झंडे

पीएस-1 ने रविवार की छुट्टी का फायदा उठा कर शानदार कमाई की है। हालांकि वीके डे में फिल्म कुछ धीमी पड़ी थी पर वीकेंड पर इसने रफ्तार पकड़ी और शुरुआती  आंकड़ों के अनुसार फिल्म ने रिलीज के 10वें दिन 16 करोड़ का कलेक्शन किया है। इस तरह घरेलू बॉक्स ऑफिस पर इसकी कुल कमाई  216. 40 करोड़ रुपए पहुंच गई है।

वीकेंड पर हुआ कमाल

बता दें कि शनिवार को फिल्म ने सभी भाषाओं में कुल 15.45 करोड़ का बिजनेस किया था। तमिल में इसने 12.9 करोड़ कमाए थे तो वहीं तेलुगु में 0.3 करोड़ का कलेक्शन किया। हिन्दी में यह आंकड़ा 1.7 करोड़ रहा तो  मलयालम में कमाई रही महज 55 लाख। रिलीज को 10वें दिन भी यह जबरदस्त कलेक्शन इशारा कर रहे हैं कि पीएस-1 अभी लंबी रेस का घोड़ा है। 

10 दिन में 350 करोड़ पार 

दुनियाभर की बात करें तो  पीएस-1 ने वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस पर  350 करोड़ रुपये का शानदार कारोबार किया है। इसके अलावा ऐश्वर्या राय बच्चन की यह फिल्म सिनेमाघरों में पूरी मजबूती के साथ डटी हुई है। फिल्म का प्रदर्शन बिना किसी रुकावट के अगले 10 दिनों तक और चलने की उम्मीद की जा रही है। इसके साथ ही आशा की जा रही है कि यह दुनियाभर में 500-550 करोड़ रुपये का अपना लाइफटाइम कलेक्शन कर सकती है।

लीड रोल में हैं ऐश्वर्या राय

पोन्नियिन सेलवन कल्कि कृष्णमूर्ति की इसी नाम के लोकप्रिय तमिल साहित्यिक उपन्यास पर आधारित है। फिल्म में ऐश्वर्या राय बच्चन, चियान विक्रम, तृषा, जयम रवि और कार्थी लीड रोल निभा रहे हैं। इसमें चोल साम्राज्य के गौरवशाली इतिहास की वर्णन है।  

यह भी पढ़ें

Filmfare Awards South 2022 में छाई 'पुष्पा: द राइज', अल्लू अर्जुन बेस्ट एक्टर तो श्रीवल्ली बनीं बेस्ट एक्ट्रेस

Rekha Birthday: जब पर्दे पर रेखा-अमिताभ को रोमांस करते देख रो पड़ीं थीं जया बच्चन, यहां पढ़ें पूरा किस्सा