Peddi Worldwide Collection: दुनियाभर में 'पेद्दी' का स्वैग, 8 दिनों में हुआ गजब का कलेक्शन; बदला पूरा गेम
पेद्दी दुनियाभर में शानदार कलेक्शन कर रही है। महज 8 दिनों के अंदर ही फिल्म ने इतनी बेहतरीन कमाई कर ...और पढ़ें

पेद्दी वर्ल्डवाइड कलेक्शन डे-8/ फोटो- Instagram
HighLights
दुनियाभर में पेद्दी ने किया धमाका
8 दिन में की फिल्म ने तगड़ी कमाई
बॉक्स ऑफिस पर 'पेद्दी' को रोकना मुश्किल
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। राम चरण की फिल्म 'पेद्दी' दुनियाभर में खुलकर बॉक्स ऑफिस के मैदान में उतर चुकी है। रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' (Dhurandhar 2) के बाद यह इस साल की ऐसी दूसरी फिल्म है, जो बुलेट ट्रेन की रफ्तार से वर्ल्डवाइड कमाई कर रही है।
जाह्नवी कपूर और राम चरण की मूवी को सिनेमाघरों में आए हुए अभी महज 8 दिन ही हुए हैं, लेकिन फिल्म की कमाई वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छी है। गुरुवार को फिल्म का कलेक्शन कैसा रहा और अब तक मूवी ने कितनी फिल्मों को पछाड़ा, नीचे पढ़ें हर डिटेल:
8 दिनों में 'पेद्दी' की दुनियाभर में हुई तगड़ी कमाई
पहले ही दिन एक बड़ी कमाई से बॉक्स ऑफिस पर खाता खोलने वाली बुची बाबू के निर्देशन में बनी स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म लगातार अच्छी कमाई कर रही है। पहले दिन 135 करोड़ कमाने वाली फिल्म ने दूसरे दिन तकरीबन 67.51 करोड़ का कलेक्शन किया था। 6 दिनों में मूवी ने दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर लगभग 332.1 करोड़ के आसपास का आंकड़ा पार कर लिया था। अब स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म के 8वें दिन का कलेक्शन भी सामने आ गया है।
मेकर्स ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट फिल्म के लेटेस्ट गुरूवार के आंकड़े शेयर कर दिए हैं। पेद्दी ने रिलीज के 8 दिनों के अंदर दुनियाभर में लगभग 345 करोड़ की धांसू कमाई की है। मूवी अपना बजट निकालने से बस अब 5 करोड़ दूर है। पैन इंडिया रिलीज की फिल्म का कुल बजट लगभग 350 करोड़ के आसपास का है।
यह भी पढ़ें- Peddi Worldwide Collection: दुनियाभर में 'पेद्दी' का जलवा, 8वें दिन की कमाई से बदला खेल

दो दिन में 'पेद्दी' ने वर्ल्डवाइड किया शानदार बिजनेस
पेद्दी ने महज 2 दिनों के अंदर दुनियाभर में 14 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। ओवरसीज मार्केट में इस फिल्म की कमाई तकरीबन 49.40 करोड़ के आसपास हुई है। इसके अलावा घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का नेट कलेक्शन 193.55 करोड़ तक का हुआ है। राम चरण की यह फिल्म तेलुगु के अलावा हिंदी, मलयालम, कन्नड़ और तमिल भाषा में रिलीज की गई है।
तेलुगु में जहां राम चरण की 'पेद्दी' सबसे अच्छा कलेक्शन हुआ है, तो वहीं हिंदी भाषा में फिल्म का बिजनेस काफी स्लो है। तेलुगु बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 173 करोड़ की कमाई की है और हिंदी में मूवी का कलेक्शन 17.40 करोड़ का कलेक्शन हुआ है।
