विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Peddi Box Office Collection Day 2: सेंचुरी से चंद कदम दूर राम चरण की 'पेद्दी', दो दिन में हिला डाला बॉक्स ऑफिस

Published: Fri, 05 Jun 2026 09:31 PM (IST)

राम चरण और जाह्नवी कपूर की फिल्म 'पेद्दी' बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने भारत के साथ-साथ दुनियाभर में अपनी कमाई का परचम लहराया।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। राम चरण (Ram Charan) और जाह्नवी कपूर (Jahnvi Kapoor) की फिल्म पेद्दी बॉक्स ऑफिस (Peddi Box Office) पर धुंआधार कमाई कर रही है। बुची बाबू सना निर्देशित इस फिल्म को 4 जून को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। फिल्म ने पहले दिन ही धुरंधर और गदर 2 जैसी फिल्मों को पटखनी देकर परचम लहराया।

एडवांस बुकिंग भी शानदार

पेद्दी का 3 जून को प्रीमियर हुआ था और एडवांस बुकिंग में ही फिल्म ने बता दिया था कि कमाई के मामले में उसे अब रोक पाना मुश्किल होगा। बॉक्स ऑफिस पर पेद्दी ने पहले दिन ही 51 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जो पठान के ओपनिंग कलेक्शन से कहीं अधिक है।

Ram

यह भी पढ़ें- Peddi Box Office Collection Day 1: पहले ही दिन राम चरण की फिल्म ने भरी हुंकार, Dhurandhar और गदर 2 को छोड़ा पीछे

वहीं अब दूसरे दिन के आंकड़े भी सामने आ गए हैं। फिल्म को पांच भाषाओं हिंदी, तमिल, कन्नड़ और तेलुगु में रिलीज किया गया। सबसे अधिक कमाई तेलुगु वर्जन में हुई है वहीं हिंदी वर्जन को भी खूब पसंद किया जा रहा है।

कितना रहा दूसरे दिन का कलेक्शन?

दूसरे दिन के कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने अभी तक 22.77 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। इस तरह फिल्म का कुल घरेलू कलेक्शन अभी तक 92.27 करोड़ रुपये हो गया है। भाषाओं के आधार पर देखें तो सबसे अधिक कलेक्शन तेलुगु में 20.73 करोड़ रुपये का हुआ। इसके बाद हिंदी में 1.73 करोड़, कन्नड़ में 15 लाख और तमिल में 16 लाख रुपये का कलेक्शन हुआ। अगर फिल्म इसी स्पीड से बढ़ती रही तो एक अनुमान के मुताबिक पेड्डी आज 100 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर सकती है।

Ram  (2)

दुनियाभर में छाई पेद्दी

बात अगर पेड्डी के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की करें तो फिल्म ने अभी तक 135 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। वहीं वीकेंड पर ये कमाई और भी बढ़ सकती है। फिल्म में जाह्नवी कपूर, दिव्येंदु, बमन ईरानी जैसे बॉलीवुड कलाकार भी हैं। इस वजह से हिंदी बेल्ट में भी इसकी फैन फॉलोविंग कम नहीं है।

यह भी पढ़ें- Peddi Worldwide Collection: विदेशों में 'पेद्दी' ने आते ही जमाई धाक, 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई से लाई सुनामी