विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Peddi Box Office Collection Day 1: पहले ही दिन राम चरण की फिल्म ने भरी हुंकार, Dhurandhar और गदर 2 को छोड़ा पीछे

Published: Thu, 04 Jun 2026 09:29 PM (IST)

राम चरण की फिल्म 'पेड्डी' ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करते हुए शानदार कलेक्शन किया। इसने रणवीर ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। राम चरण (Ram Charan) की स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म पेड्डी (Peddi) सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। बुची बाबू सना द्वारा निर्देशित यह फिल्म हाल के दिनों की मच अवेटेड तेलुगु फिल्मों में से एक थी। एडवांस बुकिंग में भी इसके काफी अच्छे परिणाम देखने को मिले।

राम चरण की स्टार पावर के दम पर फिल्म ने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़ दिए। पेड्डी ने पहले दिन की एडवांस बुकिंग से 20 करोड़ रुपये की कमाई कर ली थी। इसके 82 लाख से अधिक टिकट बिके।

यह भी पढ़ें- Peddi की आंधी से डर गए वरुण धवन! रिलीज से पहले ही 'Hai Jawani to Ishq Hona Hai' के टिकट प्राइस को कर दिया आधा

हिंदी डब वर्जन को भी मिला अच्छा रिस्पॉन्स

वहीं अब 4 जून को ये 3000 सिनेमाघरों में रिलीज हुई। इसका अधिकांश हिस्सा मूल तेलुगु भाषा में है, लेकिन हिंदी डब वर्जन को लेकर भी फैंस में खास उत्सुकता है। इसका एक मुख्य कारण जाह्नवी कपूर और राम चरण की पॉपुलैरिटी है।

Ram Charan (9)

कितना रहा पहले दिन का कलेक्शन?

वहीं अब फिल्म के पहले दिन के आंकड़े भी सामने आ गए हैं। सैकनिल्क की लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक राम चरण की फिल्म का कलेक्शन 38.93 करोड़ रुपये पहुंच गया है जबकि इसका नेट इंडिया ग्रास कलेक्शन 67.77 करोड़ रुपये है। इसी के साथ ही पेड्डी का ओपनिंग डे कलेक्शन 57.43 करोड़ रुपये पहुंच गया है।

इसमें सबसे ज्यादा कमाई तेलुगु वर्जन से हुई है। पेड्डी ने तेलुगु में 35.51 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया जबकि हिंदी में 2.65 करोड़, कन्नड़ में 22 लाख, मलयालम में 8 लाख और तमिल में 47 लाख रुपये का कलेक्शन हुआ।

Ram Charan (5)

इन फिल्मों को छोड़ा पीछे

अपने इस कलेक्शन के साथ पड्डी ने पहले दिन ही रणवीर सिंह की धुरंधर और सनी देओल की गदर 2 को पीछे छोड़ दिया है। धुरंधर ने 30 करोड़ तो वहीं सनी देओल की गदर 2 ने 40 करोड़ रुपये की ओपनिंग की थी।

यह भी पढ़ें- कोई गदा लेकर पहुंचा, किसी ने किया डांस; Peddi में Ram Charan के स्टाइल से थिएटर्स में बजी खूब सीटियां