विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Peddi Box Office Collection Day 3: कंट्रोवर्सी के बीच थिएटर में दहाड़ मार रही पेड्डी, जमकर हुई नोटों की बारिश

Published: Sat, 06 Jun 2026 09:44 PM (IST)

राम चरण और जाह्नवी कपूर की फिल्म 'पेड्डी' बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने रिलीज के ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। राम चरण (Ram Charan) और जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) की फिल्म पेड्डी (Peddi) बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है। बुची बाबू सना द्वारा निर्देशित इस स्पोर्ट्स एक्शन ड्रामा को 4 जून को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था।

दर्शकों से दोनों फिल्म को मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली थी लेकिन फिर भी इसने बॉक्स ऑफिस पर बंपर ओपनिंग की। पहले ही दिन फिल्म ने भारत में 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया।

दो ही दिन में 100 करोड़ पार

दूसरे दिन के कलेक्शन की बात करें तो राम चरण की फिल्म ने 26.90 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। वहीं अब तीसरे दिन की रिपोर्ट भी सामने आ गई है। सैकनिल्क की एक रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने अभी तक 19.96 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। इस हिसाब से फिल्म की कमाई तीसरे दिन ही 100 करोड़ के पार पहुंच गई है।

Peddi (1)

यह भी पढ़ें- Peddi Worldwide Collection: 'पेद्दी' की सुनामी से हिला Box Office, दुनियाभर में राम चरण की फिल्म ने छापे करोड़ों

इसी के साथ ही पेड्डी ने कार्तिक आर्यन की स्पोर्ट्स फिल्म चंदू चैंपियन के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है, जिसने भारत में 63.57 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था।

हिंदी वर्जन में कितना रहा कलेक्शन?

घरेलू कलेक्शन की बात करें तो पेड्डी ने 116.36 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। इसमें सबसे ज्यादा कलेक्शन तेलुगु में 17.52 करोड़ और फिर हिंदी में 2.06 करोड़ रुपये का हुआ। कन्नड़ में इसने 15 लाख और तमिल में 23 लाख रुपये का कलेक्शन किया।

peddimovie_1774584902_3861820276372366546_69658521386

वहीं दुनियाभर में भी पेड्डी की धुंआधार कमाई जारी है। वर्ल्डवाइड इसने 155 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म में राम चरण के अलावा जाह्नवी कपूर, दिव्येंदु और बमन ईरानी जैसे कलाकार भी नजर आए।

यह भी पढ़ें- Peddi Box Office Collection Day 2: सेंचुरी से चंद कदम दूर राम चरण की 'पेद्दी', दो दिन में हिला डाला बॉक्स ऑफिस