Move to Jagran APP

Panga Box Office Collection Day 6: 'पंगा' के कलेक्शंस बढ़े नहीं लेकिन स्थिर, जानिए 6 दिनों की कमाई

Panga Box Office Collection Day 6 पंगा कबड्डी खिलाड़ी जया निगम की कहानी है जो परिवार और बच्चे की ज़िम्मेदारी के बाद अपने खेल करियर को फिर से आगे बढ़ाना चाहती है।

By Manoj VashisthEdited By: Published: Thu, 30 Jan 2020 11:33 AM (IST)Updated: Thu, 30 Jan 2020 08:15 PM (IST)
Panga Box Office Collection Day 6: 'पंगा' के कलेक्शंस बढ़े नहीं लेकिन स्थिर, जानिए 6 दिनों की कमाई
Panga Box Office Collection Day 6: 'पंगा' के कलेक्शंस बढ़े नहीं लेकिन स्थिर, जानिए 6 दिनों की कमाई

नई दिल्ली, जेएनएन। कगंना रनोट की फ़िल्म पंगा के कलेक्शंस लगभग स्थिर बने हुए हैं, मगर कमाई ज़्यादा नहीं है। बुधवार को कलेक्शंस में ज़्यादा गिरावट नहीं आयी। फ़िल्म अब 20 करोड़ के पास पहुंच गयी है।

loksabha election banner

रिलीज़ के छठे दिन बुधवार को पंगा ने 1.62 करोड़ का कलेक्शन किया, जिसे मिलाकर 6 दिनों का नेट कलेक्शन अब 19.83 करोड़ हो चुका है। पहले हफ़्ते में ओपनिंग वीकेंड के बाद पंगा के कलेक्शंस में भारी गिरावट आयी है। पंगा देशभर में 1400 से अधिक स्क्रींस पर 24 जनवरी को रिलीज़ हुई थी।

ओपनिंग वीकेंड में फ़िल्म ने शुक्रवार को 2.70 करोड़ की ओपनिंग ली थी। शनिवार को कलेक्शंस में इजाफा हुआ और 5.61 करोड़ बटोरे। वहीं, तीसरे दिन रविवार को कलेक्शंस में मामूली बढ़ोत्तरी हुई और 6.60 करोड़ का कलेक्शन किया था। सोमवार को पंगा ने 1.65 करोड़ का कलेक्शन किया था, वहीं मंगलवार को भी 1.65 जमा किये थे।  

पंगा के साथ रिलीज़ हुई स्ट्रीट डांसर बेहतर परफॉर्म कर रही है। हालांकि उसकी भी हालत बहुत अच्छी नहीं है। इन दोनों फ़िल्मों पर तानाजी- द अनसंग वॉरियर का असर पड़ा है, जो तीसरे हफ़्ते में भी दर्शकों को आकर्षित कर रही है। दूसरे हफ़्ते में पंगा की चुनौती बढ़ने वाली है, क्योंकि शुक्रवार से तीन फ़िल्में जवानी जानेमन, हैप्पी हर्डी और हीर और गुल मकई रिलीज़ हो रही हैं।

अश्विनी अय्यर तिवारी इससे पहले निल बटे सन्नाटा और बरेली की बर्फ़ी जैसी फ़िल्में दे चुकी हैं। पंगा को समीक्षकों का भी भरपूर साथ मिला था। फ़िल्म में कंगना की अदाकारी की सभी ने तारीफ़ की थी। पंगा कबड्डी खिलाड़ी जया निगम की कहानी है, जो परिवार और बच्चे की ज़िम्मेदारी के बाद अपने खेल करियर को फिर से आगे बढ़ाना चाहती है। फ़िल्म में पंजाबी कलाकार जस्सी गिल, रिचा चड्ढा और नीना गुप्ता ने भी अहम किरदार निभाये हैं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.