विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बॉक्स ऑफिस पर Nayyi Navelli की धांसू ओपनिंग, Yami Gautam की हॉरर कॉमेडी ने देश-विदेश में छापे करोड़ों 

Published: Sat, 17 Oct 2026 02:18 PM (IST)

यामी गौतम की 'नई नवेली' (Nayyi Navelli) ने 16 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है। आइए जानते हैं फिल्म का पहले दिन का कलेक्शन-

नई नवेली बॉक्स ऑफिस डे 1

नई नवेली बॉक्स ऑफिस डे 1 

HighLights

  1. नई नवेली बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1 

  2. यामी गौतम की फिल्म का ओपनिंग कलेक्शन

  3. 16 अक्टूबर को रिलीज हुई है फिल्म

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। यामी गौतम की हॉरर कॉमेडी फिल्म 'नई नवेली' 16 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म को दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है वहीं अब आइए जानते हैं इसने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन किया?

नई नवेली बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1

सैकनिल्क के मुताबिक, नई नवेली (Nayyi Navelli) ने पहले दिन 3.25 करोड़ रुपये की कमाई की है। यह कलेक्शन 6,281 शोज और 11% ऑक्यूपेंसी के साथ हुआ है। इस कमाई के साथ फिल्म का टोटल नेट इंडिया कलेक्शन 3.25 करोड़ रुपये और ग्रॉस इंडिया कलेक्शन 3.83 करोड़ रुपये हुआ है।

यह भी पढ़ें- Drishyam 3 की 15वें दिन हुई शॉकिंग कमाई, 3 नई फिल्मों के आने से बदला गणित; Ajay Devgn के हाथ आए इतने करोड़

वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो मेकर्स ने ऑफिशियली फिल्म का ग्लोबल कलेक्शन शेयर किया है जिसके मुताबिक फिल्म ने दुनियाभर में 4.6 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।

yami (11)

नई नवेली बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1- 3.25 करोड़ रुपये

नेट इंडिया कलेक्शन- 3.25 करोड़ रुपये

ग्रॉस इंडिया कलेक्शन- 3.83 करोड़ रुपये

वर्ल्डवाइड कलेक्शन- 4.6 करोड़ रुपये

नई नवेली के साथ ही थिएटर्स में चार और फिल्में रिलीज हुई है। जिसमें राणाबली, प्रहार और जेलर 2 शामिल हैं। वहीं हनुमान अंश और दृश्यम 3 ने पहले से ही थिएटर्स में बनी हुई है। ऐसे में यामी गौतम (Yami Gautam) की फिल्म को मिला यह ओपनिंग कलेक्शन अच्छा कहा जा सकता है।

नई नवेली के बारे में

'नई नवेली' कॉमेडी-हॉरर फिल्म है। इसे हिमांशु शर्मा और दिव्य निधि शर्मा ने लिखा है, और इसका निर्देशन बालाजी मोहन ने किया है। इसमें यामी गौतम मुख्य भूमिका में हैं। उनके साथ ही आदिनाथ कोठारे, मिता वशिष्ट, सोनल झा जैसे कलाकारों ने काम किया है। 'नई नवेली' 16 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई।

nayyi navelli  (1)

क्या है फिल्म की कहानी?

फिल्म में यामी का किरदार मोहिनी, राजा से शादी कर लेती है। शादी के बाद वह अवस्थी परिवार बदलाव लाती है जो पहले से पितृसत्तात्मक और अव्यवस्थित था। राजा का छोटा भाई बंटू, मोहिनी के अचानक इतने 'परफेक्ट' हो जाने और देर रात चुपके से श्मशान घाट जाने की रहस्यमयी आदत को लेकर उस पर शक करने लगता है।

बंटू को यकीन हो जाता है कि कोई इंसान इतना परफेक्ट नहीं हो सकता। उसे शक होता है कि मोहिनी असल में एक 'डायन' है या कोई ऐसी अलौकिक शक्ति है जो परिवार को अपना शिकार बना रही है। इस जद्दोजहद के बीच फिल्म में हॉरर के साथ-साथ कॉमेडी का तड़का लगता है। क्या बंटू सच का पता लगा पाएगा? क्या मोहिनी सच में कोई अलौकिक शक्ति है? या फिर कहानी में कोई अलग ही मोड़ है? यही फिल्म की कहानी है।

यह भी पढ़ें- 2 दिन में 200 करोड़ के पार Jailer 2, तोड़ दिया Dhurandhar 2 का रिकॉर्ड; दुनियाभर में सुनामी लाई रजनीकांत की मूवी