Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Mission Impossible 8 Collection Day 17: टॉम क्रूज का जलवा जारी! 100 करोड़ से बस इतनी दूर है फिल्म

    Updated: Mon, 02 Jun 2025 09:19 PM (IST)

    टॉम क्रूज की मिशन इम्पॉसिबल द फाइनल रेकनिंग को दुनियाभर में पसंद किया जा रहा है। भारत में भी सिनेमा लवर्स के बीच मूवी का क्रेज देखने को मिल रहा है। फिल्म को क्रिटिक्स ने भी सराहा है। यह फिल्म सीरीज की आठवीं और आखिरी मूवी है। आइए जानते हैं कि 17वें दिन (Mission Impossible 8 Collection Day 17) फिल्म ने कितनी कमाई की।

    Hero Image
    मिशन इम्पॉसिबल 8 का कलेक्शन (Photo Credit- IMDb)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। दुनियाभर के सिनेमा लवर्स उनकी अपकमिंग फिल्मों का इंतजार करते हैं। एक्टर की हिट एक्शन फ्रेंचाइजी का जिक्र अक्सर लोगों के बीच चलता है। ओटीटी पर भी लोग उनकी मूवीज को बार-बार देखना पसंद करते हैं। इन दिनों उनकी हिट फ्रेंचाइजी मिशन इम्पॉसिबल की आखिरी फिल्म चर्चा में बनी हुई है। इस मूवी का क्रेज भारत में भी काफी ज्यादा है। रिलीज के साथ ही फिल्म ने ओपनिंग डे पर सबसे ज्यादा भारत में कमाई करने वाली हॉलीवुड फिल्मों की लिस्ट में जगह बना ली।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मिशन इम्पॉसिबल द फाइनल रेकनिंग को दर्शकों और फिल्म क्रिटिक्स से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली। कान्स फिल्म फेस्टिवल में भी इसका प्रीमियर किया गया था। यह साल 2023 की मिशन इम्पॉसिबल द डेड रेकनिंग का सीक्वल भी है। इसके साथ ही, यह फ्रेंचाइजी की आठवीं और आखिरी फिल्म भी है। इन तमाम कारणों के चलते एमआई- 8 को सिनेमाघरों में दर्शकों की कमी का सामना नहीं करना पड़ रहा है। इतना ही नहीं, टिकट खिड़की पर यह लोगों की पहली पसंद बनी हुई है। इस फिल्म के प्रदर्शन का असर अन्य बॉलीवुड मूवीज पर पड़ रहा है।

    मिशन इम्पॉसिबल 8 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

    हॉलीवुड के मशहूर अभिनेता टॉम क्रूज की पॉपुलैरिटी भारत में भी काफी ज्यादा है। शायद वह इकलौते ऐसे अभिनेता हैं, जिनके फैंस हर आयुवर्ग के लोग है। 62 वर्ष की उम्र में भी वह अपनी फिटनेस के लिए चर्चा में रहते हैं। एक्टिंग के मामले में वह हॉलीवुड के ज्यादातर कलाकारों को कड़ी टक्कर देते हैं। कलेक्शन की बात करें, तो पहले दिन मिशन इम्पॉसिबल 8 ने भारत में नेट 16.50 करोड़ का कलेक्शन किया। इसके बाद दूसरे दिन कमाई में बढ़ोतरी देखने को मिली। पहले सप्ताह में फिल्म ने 54.4 करोड़ का कलेक्शन किया।

    ये भी पढ़ें- Mission Impossible 8 Collection Day 14: बॉक्स ऑफिस पर टॉम क्रूज का राज! दूर-दूर तक कोई फिल्म नहीं दे पाई टक्कर

    वहीं, दूसरे सप्ताह में प्रवेश करने के बाद फिल्म की रफ्तार थोड़ी कम जरूर हुई। वीक 2 में मूवी ने 26.75 करोड़ का कलेक्शन बॉक्स ऑफिस पर किया। तीसरे सप्ताह में प्रवेश करने के बाद फिल्म ने वीकेंड पर मोटी कमाई की, लेकिन वीकडे यानी मंडे को फिल्म के कलेक्शन में थोड़ी गिरावट दर्ज की गई है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, खबर लिखे जाने तक फिल्म ने 92 लाख का कलेक्शन कर लिया है। संभावना है कि यह आंकड़ा सुबह तक बढ़ भी सकता है। बता दें कि यह अभी तक का फिल्म का सबसे कम कलेक्शन का आंकड़ा है।

    100 करोड़ क्लब से कितनी दूर है फिल्म?

    बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के हिसाब से फिल्म की सफलता का अंदाजा लगाया जाता है। 17 दिनों के अंदर फिल्म ने भारत में नेट 91.37 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। अगर कमाई के मामले में यह सप्ताह अच्छा रहता है, तो फिल्म जल्द ही 100 करोड़ क्लब में अपनी जगह बना लेगी।

    ये भी पढ़ें- Mission Impossible 8 Collection Day 15: टॉम क्रूज ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया गदर! 15वें दिन इतनी हुई फिल्म की कमाई

    comedy show banner
    comedy show banner