विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 29, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Mission Impossible 8 Collection Day 13: टॉम क्रूज के आगे सब फेल! 13वें दिन एमआई- 8 ने किया शॉकिंग कलेक्शन

Published: Thu, 29 May 2025 08:45 PM (GMT+05:30)

टॉम क्रूज (Tom Cruise) की हालिया रिलीज फिल्म मिशन इम्पॉसिबल 8 (Mission Impossible 8 Collection) टिकट खिड़की पर लोगों की ...और पढ़ें

मिशन इम्पॉसिबल 8 के 13वें दिन का कलेक्शन (Photo Credit- Instagram)
मिशन इम्पॉसिबल 8 के 13वें दिन का कलेक्शन (Photo Credit- Instagram)

HighLights

  1. मिशन इम्पॉसिबल 8 का कलेक्शन
  2. टॉम क्रूज की मूवी ने मचाया धमाल
  3. 13वें दिन फिल्म ने किया इतने करोड़ का कलेक्शन

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हॉलीवुड सुपरस्टार टॉम क्रूज की फिल्मों का जिक्र दुनियाभर में चलता है। सिनेमा के शौकीन उनकी मूवीज को लेकर एक्साइटेड रहते हैं। खासकर उनकी एक्शन फ्रेंचाइजी की फिल्मों का इतंजार लोगों को सबसे ज्यादा रहता है। 62 साल के अभिनेता अपनी फिनटेस और दमदार एक्टिंग से सभी को इंप्रेस करते हैं। इन दिनों वह हालिया रिलीज मिशन इम्पॉसिबल द फाइनल रेकिनिंग को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। यह इस एक्शन फ्रेंचाइजी की आखिरी फिल्म है। आइए जानते हैं कि 13वें दिन फिल्म की कमाई का क्या हाल रहा है।

टॉम क्रूज की मिशन इम्पॉसिबल फ्रेंचाइजी जबरदस्त चेज सीन और एक्शन के लिए जानी जाती है। इसकी हालिया और आखिरी मूवी में एक बार फिर एक्टर एजेंट के किरदार में नजर आए। फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिली है, जिसका असर फिल्म के कलेक्शन भी भी देखने को मिल रहा है। भारत में यह पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हॉलीवुड फिल्मों की लिस्ट में भी शामिल हो चुकी है।

मिशन इम्पॉसिबल 8 का 13वें दिन का कलेक्शन

साल 2023 में इस फ्रेंचाइजी की फिल्म मिशन इम्पॉसिबल डेड रेकनिंग पार्ट वन रिलीज हुई। इस मूवी को भी पसंद किया गया, लेकिन कमाई के मामले में हालिया रिलीज फिल्म ने इस पूरी फ्रेंचाइजी को पीछे छोड़ दिया है। ओपनिंग डे पर ही फिल्म ने भारत में 16.50 करोड़ का कलेक्शन किया। इतना ही नहीं, दूसरे दिन भी मूवी के कमाई के आंकड़े में बढ़ोतरी देखने को मिली।

ये भी पढ़ें- Mission Impossible 8 Collection Day 8: टॉम क्रूज के आगे सब फेल! आठवें दिन एमआई- 8 ने छापे करारे नोट

सैकनिल्क की लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक, मिशन इम्पॉसिबल 8 ने खबर लिखे जाने तक 13वें दिन 1.19 करोड़ का कलेक्शन किया है। बता दें कि इस आंकडे़ में बदलाव भी हो सकता है। खास बात है कि वीकडे पर ही फिल्म का अच्छा प्रदर्शन जारी है। इससे पहले बुधवार को मूवी ने 1.94 करोड़ की कमाई की। वहीं, इसकी कुल कमाई 80.48 करोड़ तक पहुंच गई है। पहले सप्ताह में ही फिल्म ने हाल्फ सेंचुरी मार दी थी। वीकेंड पर एक बार फिर इसकी कमाई के ग्राफ में बढ़ोतरी होने की संभावना है।

Photo Credit- IMDb

100 करोड़ क्लब में कब तक शामिल होगी फिल्म?

फिल्मों की सफलता का अंदाजा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से लगाया जाता है। 100 करोड़ क्लब में अपनी जगह बनाने से फिल्म भारत में महज 20 करोड़ पीछे है। संभावना है कि अगर यह अच्छा प्रदर्शन करती है, तो आगामी कुछ सप्ताह में फिल्म इस क्लब में शामिल हो सकती है।

ये भी पढ़ें- Tom Cruise क्या सच में बॉलीवुड फिल्म बनाना चाहते हैं? मिशन इम्पॉसिबल एक्टर के इस बयान से चर्चा हुई तेज