Mission Impossible The Reckoning: भारत में टॉम क्रूज की फिल्म का जलवा, हॉलीवुड टॉप ऑपनर की लिस्ट में हुई शामिल
टॉम क्रूज की मिशन इम्पॉसिबल द रेकनिंग (Mission Impossible The Reckoning) 17 मई को रिलीज हुई। भारत में पहले ही दिन मूवी को दर्शकों की कमी का सामना नहीं करना पड़ा। यह फिल्म मिशन इम्पॉसिबल डेड रेकनिंग पार्ट वन का सीक्वल है। ओपनिंग डे कलेक्शन की बदौलत मूवी भारत में शानदार कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में अपनी जगह बना चुकी है।

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हॉलीवुड के सुपरस्टार टॉम क्रूज फिल्मों में दमदार एक्शन और बेहतरीन अभिनय करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी हिट फिल्मों की फ्रेंचाइजी में मिशन इम्पॉसिबल का नाम जरूर शामिल किया जाता है। 17 मई को भारत में इसकी आठवीं फिल्म मिशन इम्पॉसिबल द रेकनिंग रिलीज हुई। एक्टर के फैंस ओपनिंग डे पर ही फिल्म को देखने सिनेमाघरों में बड़ी संख्या में पहुंचे। यह इस फ्रेंचाइजी की आखिरी फिल्म होने के साथ ही, साल 2023 में आई मिशन इम्पॉसिबल डेड रेकनिंग पार्ट वन का सीक्वल भी है। यही कारण है कि इसे लेकर सिनेमा लवर्स के बीच जबरदस्त बज बना हुआ था।
टॉम क्रूज की फिल्म का ओपनिंग डे कलेक्शन
दुनियाभर के दर्शक टॉम क्रूज (Tom Cruise) की फिल्मों का बेसब्री से इंतजतार करते हैं। बॉलीवुड फिल्में देखने के शौकीनों के बीच भी अभिनेता की मूवीज का जिक्र अक्सर चलता है। जबरदस्त चर्चा के बीच रिलीज होने का फायदा टॉम क्रूज की फिल्म को जरूर मिला है। एडवांस बुकिंग में बेहतरीन प्रदर्शन करने के बाद फिल्म ने पहले दिन भी रिकॉर्ड तोड़ कलेक्शन किया। खास बात है कि मूवी का नाम भारत में अच्छी ओपनिंग हासिल करने वाली टॉप 10 फिल्मों की लिस्ट में शामिल किया जा चुका है।
ये भी पढ़ें- Mission Impossible The Reckoning Day 1 Collection: टॉम क्रूज ने उड़ाया गर्दा! पहले ही दिन छाप दिए इतने करोड़
Photo Credit- IMDb
बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने पहले दिन 18.50 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया। फिल्म क्रिटिक्स से अच्छी प्रतिक्रिया मिलने का फायदा मूवी को जरूर मिला। आइए जानते हैं कि फिल्म भारत में टॉप ओपनिंग करने वाली हॉलीवुड फिल्मों की लिस्ट में कौन-से स्थान पर अपनी जगह बनाई है।
संख्या | फिल्म का नाम | रिलीज का साल | ग्रॉस कलेक्शन |
1 | एवेंजर्स: एंडगेम | 2019 | 65 करोड़ |
2 | अवतार: द वे ऑफ वॉटर | 2022 | 48.50 करोड़ |
3 | एवेंजसर्स: इन्फिनिटी वॉर | 2018 | 41.00 करोड़ |
4 | स्पाइडर मैन: नो वे होम | 2021 | 39.25 करोड़ |
5 | डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस | 2022 | 34.50 करोड़ |
6 | डेडपूल एंड वूल्वरिन | 2024 | 25.50 करोड़ |
7 | थॉर: लव एंड थंडर | 2022 | 22.50 करोड़ |
8 | मिशन इम्पॉसिबल द फाइनल रेकनिंग | 2023 | 18.50 करोड़ |
9 | ओपेनहाइमर | 2023 | 17.50 करोड़ |
10 | फ्यूरियस 7 | 2015 | 16.75 करोड़ |
टॉम क्रूज की फिल्म की हालिया रिलीज फिल्म ने भारत में बेहतरीन कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में आठवें स्थान पर जगह बनाई है। फिल्म का नेट कलेक्शन 17 करोड़ और ग्रॉस 18.50 करोड़ रहा है। आगामी दिनों में मिशन इम्पॉसिबल 8 (Mission Impossible The Reckoning) का प्रदर्शन देखना दिलचस्प होगा।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।