विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बॉक्स ऑफिस पर 'मुन्ना भैया' का दबदबा, Mirzapur: The Movie पर हुई बजरंग बली की कृपा; जमकर छापे करारे नोट

Published: Tue, 15 Sep 2026 08:48 PM (IST)

मिर्जापुर द मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करते हुए 12 दिनों में भारत में शानदार कलेक्शन कर लिया है।

News Article Hero Image

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। ओटीटी की पॉपुलर सीरीज मिर्जापुर (Mirzapur: The Movie) को मूवी के तौर पर रिलीज किया गया। शुरुआत में इसकी सफलता पर थोड़ा संशय था लेकिन बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन की ओपनिंग ने सबकुछ क्लियर कर दिया।

बॉक्स ऑफिस पर अपना दमखम बरकरार रखे हुए है। 4 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म को प्राइम वीडियो सीरीज की अपार लोकप्रियता और फैन फॉलोविंग का खूब फायदा मिला। फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 25.75 करोड़ रुपये की ओपनिंग की।

कितना रहा 11वें दिन का कलेक्शन?

मात्र तीन दिनों में इसने 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया। फिल्म ने पहले हफ्ते 148.45 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। हालांकि वीकडे में छोड़ी गिरावट जरूर देखने को मिली लेकिन फिर भी मूवी ने अभी तक अच्छा खास कलेक्शन कर लिया है।

Mirzapur (5)

वीक डे की रिपोर्ट देखें तो दूसरे सोमवार को फिल्म ने 5.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। वहीं सैकनिल्क के मुताबिक 12वें दिन की रिपोर्ट भी आ गई है। 12वें दिन फिल्म ने 3.26 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।

वर्ल्डवाइड कलेक्शन में छाई फिल्म

इस तरह फिल्म का अब तक का कलेक्शन 193.46 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं वर्ल्डवाइड इसका ग्रास कलेक्शन 273.64 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। फिल्म निर्माताओं ने आधिकारिक तौर पर फिल्म का बजट जारी नहीं किया है, लेकिन खबरों के मुताबिक मिर्जापुर द मूवी लगभग 100 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से बनी है। इस बजट के मुकाबले फिल्म ने अपना बजट निकालते हुए अपार सफलता हासिल की है।

Mirzapur (4)

कौन-कौन से कलाकार आए नजर?

फिल्म की कास्ट की बात करें तो मूवी में पंकज त्रिपाठी ने अखंडानंद 'कालीन भैया' की भूमिका में वापसी की है, वहीं अली फजल गुड्डू पंडित और दिव्येंदु मुन्ना त्रिपाठी के किरदार में नजर आएंगे। फिल्म में मुन्ना त्रिपाठी और श्वेता त्रिपाठी शर्मा द्वारा निभाए गए गोलू गुप्ता जैसे किरदारों को भी शामिल किया गया है जिनकी कहानी सीरीज में खत्म हो गई थी।

यह भी पढ़ें- 8 साल पुरानी वेब सीरीज से कैसे अलग है Mirzapur The Movie? 5 कारणों से क्राइम थ्रिलर ने थिएटर्स में मचाया भौकाल

यह भी पढ़ें- 11वें दिन Mirzapur: The Movie ने दुनियाभर में उड़ाया गर्दा, ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने की तगड़ी कमाई