Marjaavaan Box Office Collection Day 7: पहले हफ़्ते में 'मरजावां' ने कर ली ठीकठाक कमाई, अब 'पागलपंती' से लड़ाई
Marjaavaan Box Office Collection Day 7 मरवाजां के सामने इस हफ़्ते से पागलपंती की चुनौती शुरू हो चुकी है जिसमें जॉन अब्राहम लीड रोल में हैं। फ़िल्म के लिए यह वीकेंड अहम है।
नई दिल्ली, जेएनएन। सिद्धार्थ मल्होत्रा और रितेश देशमुख की मरजावां ने एक हफ़्ते का सफ़र पूरा कर लिया है और इस दौरान फ़िल्म के कलेक्शंस ठीकठाक रहे हैं। फ़िल्म ने सिंगल स्क्रींस और नॉन-मेट्रो मल्टीप्लेक्सेज़ में अच्छा प्रदर्शन किया है। हालांकि दूसरे हफ़्ते में मरजावां के सामने पागलपंती की चुनौती शुरू हो गयी है।
15 नवंबर को सिनेमाघरों में पहुंची मरजावां ने 21 नवंबर को 2.53 करोड़ का कलेक्शन किया और 7 दिनों का नेट बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन 37.87 करोड़ हो गया। फ़िल्म ने रिलीज़ के पहले दिन 7.03 करोड़ जमा किये थे। दूसरे दिन शनिवार को 7.21 करोड़ और तीसरे दिन रविवार को 10.18 करोड़ का कलेक्शन किया था। इसके बाद वर्किंग वीक में फ़िल्म के कलेक्शंस लगभग स्थिर रहे। सोमवार को 4.15 करोड़, मंगलवार को 3.61 करोड़ और बुधवार को 3.16 करोड़ जमा कर लिये। पहले हफ़्ते में सिर्फ़ रविवार को मरजावां ने डबल डिजिट कमाई की है।
#Marjaavaann has a healthy Week 1... Scored at single screens... Multiplexes outside metros better... Fri 7.03 cr, Sat 7.21 cr, Sun 10.18 cr, Mon 4.15 cr, Tue 3.61 cr, Wed 3.16 cr, Thu 2.53 cr. Total: ₹ 37.87 cr. #India biz.— taran adarsh (@taran_adarsh) November 22, 2019
मरजावां को मिलाप ज़वेरी ने निर्देशित किया है। फ़िल्म में एक्शन और डायलॉगबाज़ी की हैवी डोज़ देखने को मिली, जैसा कि अधिकतर 70 और 80 के दौर की फ़िल्मों में होता था। मरजावां के सामने आज (22 नवंबर) से पागलपंती की चुनौती शुरू हो चुकी है।
यह मल्टीस्टारर कॉमेडी फ़िल्म है, जिसे अनीस बज़्मी ने निर्देशित किया है। फ़िल्म में जॉन अब्राहम, अनिल कपूर, अरशद वारसी, पुल्कित सम्राट, सौरभ शुक्ला, इलियाना डिक्रूज़, कृति खरबंदा और उर्वशी रौतेला ने मुख्य भूमिकाएं निभायी हैं। इसके अलावा आयुष्मान खुराना की बाला अभी भी रेस में बनी हुई है, जो 8 नवंबर को रिलीज़ हुई थी। यह फ़िल्म भी मरजावां के लिए कुछ दर्शक चुरा रही है। ऐसे में बड़ा कलेक्शन करने के लिए मरजावां को इस वीकेंड में बेहतरीन प्रदर्शन करना होगा।