विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मंगलवार को बदली Mardaani 3 की किस्मत, अचानक बढ़ गई रानी मुखर्जी की फिल्म की कमाई

Published: Tue, 03 Feb 2026 08:02 PM (IST)

Mardaani 3 Collection Day 5: एक्ट्रेस रानी मुखर्जी की लेटेस्ट फिल्म मर्दानी 3 इन दिनों सिनेमाघरों में दर्शकों का भरपूर ...और पढ़ें

मर्दानी 3 बॉक्स ऑफिस अपडेट (फोटो क्रेडिट- एक्स)

मर्दानी 3 बॉक्स ऑफिस अपडेट (फोटो क्रेडिट- एक्स)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Mardaani 3 Box Office Collection Day 5: बीते सप्ताह अभिनेत्री रानी मुखर्जी की नई फिल्म मर्दानी 3 को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया। ऑडियंस और क्रिटिक्स की तरफ से इस मूवी को पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है, जिसके चलते कम स्क्रीन्स के बावजूद मर्दानी 3 बॉक्स ऑफिस पर अपनी छाप छोड़ने में कामयाब हुई है।

सोमवार को मर्दानी 3 की कमाई में कटौती देखने को मिली, लेकिन मंगलवार को इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर कमबैक करके दिखाया है। आइए जानते हैं कि पांचवें दिन मर्दानी 3 का कलेक्शन कितना हुआ है।

मंगलवार को चमकी मर्दानी 3 की किस्मत

30 जनवरी को मर्दानी 3 को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया। फिल्म से सिनेप्रेमियों को खास उम्मीद थी और ये मूवी अपनी बेहतरीन कहानी के दम पर उन उम्मीदों पर खरी उतरती हुई नजर आई है। लेडी पुलिस ऑफिसर शिवानी शिवाजी रॉय के किरदार में एक्ट्रेस रानी मुखर्जी ने दमदार तरीके से वापसी की है और अपने कंधों पर पूरी मूवी को लेकर वह चलती हुई नजर आ रही हैं।

mardaani3 (1)

यह भी पढ़ें- OTT 'क्वीन' बनीं Rani Mukerji, 'मर्दानी 3' के बीच Netflix पर तहलका मचा रहीं एक्ट्रेस की ये फिल्में

कमाई के मामले में मर्दानी 3 ने अपनी धाक जमाई है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार रिलीज के पांचवें दिन मर्दानी 3 ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 2.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया है, जो मंडे की तुलना में थोड़ा अधिक है। इस तरह से मर्दानी 3 ने मंगलवार को अपनी कमाई से हर किसी को चौंकाया है।

mardaani3worldwidecollection

गौर किया जाए मर्दानी 3 के अब तक के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की तरफ तो वह अब 22 करोड़ के करीब पहुंच गया है। छोटे बजट की फिल्म होने के चलते रिलीज के पांच दिनों में मूवी की कमाई के ये आंकड़ा उतना खराब नहीं है, जिसकी आलोचना की जाए।

बजट निकालना मर्दानी 3 की कोशिश

जिस हिसाब से फिलहाल मर्दानी 3 की कमाई का सिलसिला चल रहा है। उस आधार पर आने वाले समय में रानी मुखर्जी की ये मूवी अपना बजट निकालती हुई नजर आ सकती है। पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार इस मूवी की कुल लागत 40 करोड़ से अधिक है। इस हिसाब से अभी मर्दानी 3 को 18 करोड़ से ज्यादा की जरूरत है। हालांकि, फिल्म वर्ल्डवाइड कमाई के मामले में 30 करोड़ का आंकड़ा पार चुकी है।

यह भी पढ़ें- सोमवार को बॉक्स ऑफिस पर बदला Mardaani 3 का गणित, मंडे टेस्ट में पास या फेल रानी मुखर्जी की फिल्म?