Mardaani 3 Box Office Collection Day 3: बॉक्स ऑफिस पर 'मर्दानी' की हुंकार, तीसरे दिन के कलेक्शन ने चौंकाया
रानी मुखर्जी (Rani Mukerji) की फिल्म 'मर्दानी 3' बॉक्स ऑफिस पर सफल रही है। इसमें रानी डीसीपी शिवानी शिवाजी रॉय ...और पढ़ें
-1769956943737_m.webp)
रानी मुखर्जी की मर्दानी 3 का कलेक्शन (फोटो-इंस्टाग्राम)
HighLights
30 जनवरी को रिलीज हुई मर्दानी 3
रानी मुखर्जी ने निभाया है लीड रोल
कितना रहा तीसरे दिन का कलेक्शन?
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रानी मुखर्जी (Rani Mukerji) की फिल्म मर्दानी 3 (Mardaani 3) बॉक्स ऑफिस पर दहाड़ रही है। ट्रेलर रिलीज के बाद से फिल्म ने जो उत्सुकता जगाई थी उसके पॉजिटिव परिणाम सिनेमाघरों में नजर आ रही है। फिल्म में रानी ने शिवानी शिवाजी रॉय का किरदार निभाया है। फिल्म की सफलता को देखकर ये साफ दिखाई दे रहा है कि महिला प्रधान फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अलग मुकाम हासिल करती नजर आ रही हैं।
किस केस की जांच करेंगी एक्ट्रेस?
फिल्म में डीसीपी शिवानी शिवाजी रॉय, मुख्य रूप से चाइल्ड ट्रैफिकिंग (Child Trafficking), भिखारी माफिया और ऑर्गन स्मगलिंग (अंग तस्करी) के एक बड़े और खतरनाक रैकेट की जांच करती नजर आ रही हैं। कहानी एक हाई-प्रोफाइल किडनैपिंग मामले से शुरू होती है, जहां एक राजदूत की बेटी के साथ-साथ एक केयरटेकर की बच्ची का अपहरण होता है। शिवानी जब ये केस सॉल्व करने निकलती हैं तो उन्हें पता चलता है कि ऐसी करीबन 90 लड़कियां गायब हो चुकी हैं और ये एक पूरा रैकेट है।
-1769957386267.jpg)
यह भी पढ़ें- 'अभिनय की देवी...'Akshay Kumar ने Mardaani 3 देखने के बाद की रानी मुखर्जी की तारीफ,फैंस को मिला OMG 3 का हिंट
कितना हुआ मर्दानी 3 का कलेक्शन?
फिल्म के कलेक्शन की बात करें को मूवी ने पहले दिन स्लो ओपनिंग के साथ 4 करोड़ का आंकड़ा पार किया था। इसके बाद वीकेंड पर फिल्म ने रफ्तार पकड़ी और पहले दिन 6.25 करोड़ और तीसरे दिन 5.92 करोड़ का आंकड़ा क्रास किया। इस तरह अभी तक फिल्म का कुल घरेलू कलेक्शन 16.17 करोड़ रुपये हो चुका है। वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में भी फिल्म कमाल कर रही है। मूवी ने अब तक दुनियाभर में 13 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।
आयुष गुप्ता द्वारा लिखित और अभिराज मिनवाला द्वारा निर्देशित, मर्दानी 3 का निर्माण यशराज फिल्म्स बैनर के तहत आदित्य चोपड़ा ने किया है। यह रिलीज इसलिए भी खास हैं क्योंकि इसी के साथ रानी ने सिनेमा में 30 साल पूरे कर लिए हैं। यह फिल्म मर्दानी (2014) और मर्दानी 2 (2019) की तीसरी किस्त है।
