विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Main Vaapas Aaunga ने भरी ऊंची उड़ान, कमाई सुनकर Alpha और वेलकम टू द जंगल के मेकर्स की भी बढ़ेगी टेंशन

Published: Sat, 04 Jul 2026 07:16 PM (GMT+05:30)

वेलकम टू द जंगल तो दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' को रोक नहीं पा रही थी, लेकिन अब ...और पढ़ें

मैं वापस आऊंगा मूवी कलेक्शन/ फोटो- Instagram

मैं वापस आऊंगा मूवी कलेक्शन/ फोटो- Instagram

HighLights

  1. ऐल्फा के रास्ते का रोड़ा बनी 'मैं वापस आऊंगा'

  2. वेलकम टू द जंगल भी नहीं रोक पाई फिल्म की रफ्तार

  3. 22 दिनों में मूवी ने किया गजब का कलेक्शन

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉक्स ऑफिस पर इस वक्त बड़ी फिल्मों के बीच तकरार देखने को मिल रही है। एक तरफ जहां पिछले 8 दिनों से अक्षय की 'वेलकम टू द जंगल' (Welcome To The Jungle) बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा रही है, तो वहीं उसे टक्कर देने के लिए अब आलिया-बॉबी देओल की 'ऐल्फा' बॉक्स ऑफिस के मैदान में उतरी है।

हालांकि, एक तरफ जहां सभी का ध्यान इन दो बड़ी फिल्मों पर हैं, तो वहीं इनकी नाक के नीचे से 'मैं वापस आऊंगा' हर दिन करोड़ों उड़ाकर ले जा रही है। चौथे वीकेंड में एंटर कर चुकी दिलजीत दोसांझ और नसीरुद्दीन शाह की मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर 22 दिनों में कुल कितनी कमाई की, नीचे देखें डिटेल्स:

मैं वापस आऊंगा ने 22 दिनों में कमाई मोटी रकम

'मैं वापस आऊंगा' को शुरुआत भले ही बॉक्स ऑफिस पर अच्छी न मिली हो, लेकिन वर्ड ऑफ माउथ पब्लिसिटी ने इस फिल्म को उस मुकाम पर पहुंचा दिया है, जहां अब ये बॉक्स ऑफिस पर ऊंची उड़ान भर रही है। सैकनिल्क डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक, दिलजीत दोसांझ-वेदांग रैना और शरवरी वाघ स्टारर इस मूवी ने चौथे फ्राइडे को तकरीबन 1.05 करोड़ का बिजनेस किया है।

ऐल्फा (Alpha) और बेबी डू और डाई के कारण 'मैं वापस आऊंगा' की स्क्रीन्स कम हुईं, लेकिन इसके बावजूद चौथे वीक में आकर दो बड़ी फिल्मों से टक्कर लेकर सिंगल डे में एक करोड़ कमाना एक बड़ा अचीवमेंट है। 

यह भी पढ़ें- बॉक्स ऑफिस पर इम्तियाज अली की Main Vaapas Aaunga की हुकूमत, वेलकम टू द जंगल के आगे नहीं मानी हार

main wapas

घरेलू बॉक्स ऑफिस पर नेट कर चुकी है इतना कलेक्शन

दिलजीत दोसांझ की 'मैं वापस आऊंगा' ने 22 दिनों के अंदर घरेलू बॉक्स ऑफिस ऑफिस पर 22 दिनों में 53 करोड़ के आसपास का नेट कलेक्शन कर चुकी है। इम्तियाज अली के निर्देशन में बनी विभाजन में दो प्रेमियों के बिछड़ने की कहानी को दिखाती फिल्म लगभग 70 करोड़ के बजट में बनी थी, जो फिल्म ने वसूल लिया है।

main wapas 1

वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने कुल 81.25 करोड़ के आसपास की कमाई की है। ओवरसीज मार्केट में का कुल कलेक्शन अभी तक 17.75 करोड़ तक का हुआ है। 12 जून को सिनेमाघरों में आई ये फिल्म अगस्त में नेटफ्लिक्स पर रिलीज की जाएगी।

यह भी पढ़ें- Main Vaapas Aaunga देख निकले आंसू? 'ट्रेन टू पाकिस्तान' से लेकर 'पिंजर' तक; बंटवारे का दर्द बयां करती 5 फिल्में