विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Main Vaapas Aaunga Collection: रविवार को दिलजीत की फिल्म का जबरदस्त कमबैक, Box Office पर की ताबड़तोड़ कमाई

Published: Mon, 22 Jun 2026 09:19 AM (IST)

दिलजीत दोसांझ, नसीरुद्दीन शाह, शरवरी और वेदांग रैना स्टारर 'मैं वापस आऊंगा' 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।

मैं वापस आऊंगा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 10

मैं वापस आऊंगा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 10

HighLights

  1. मैं वापस आऊंगा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 10

  2. संडे को रोमांटिक फिल्म का कमबैक 

  3. 12 जून को सिनेमाघरों में हुई थी रिलीज 

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 12 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली 'मैं वापस आऊंगा' को क्रिटीक्स और दर्शकों द्वारा अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। वहीं एक हफ्ते तक ठीक-ठाक कलेक्शन करने के बाद फिल्म ने इस वीकेंड पर जबरदस्त कलेक्शन किया है। शनिवार को 130% की शानदार बढ़त लेने के बाद रविवार को फिल्म के कलेक्शन में फिर से जबरदस्त उछाल देखने को मिली है।

'मैं वापस आऊंगा' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 10

सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने पहले दिन 1.15 करोड़ रुपये की ओपनिंग ली थी इसके बाद 8 दिनों तक 1-2 करोड़ के आसपास ही फिल्म का कलेक्शन हो रहा था। लेकिन 9वें दिन यानी शनिवार को फिल्म के कलेक्शन में उछाल देखा गया और इसने 4.35 करोड़ रुपये की कमाई कर डाली।

यह भी पढ़ें- 'खूबसूरत और इमोशनल फिल्म,' पाकिस्तानी फिल्ममेकर को पसंद आई इम्तियाज अली की Main Vaapas Aaunga

अब रविवार को फिल्म ने फिर से अच्छी बढ़त दिखाते हुए 5.75 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसी के साथ फिल्म का नेट इंडिया कलेक्शन 24.25 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं ग्रॉस इंडिया कलेक्शन 29 करोड़ रुपये हुआ है।

diljit (12)

वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने 40.75 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है जिसमें 11.75 करोड़ रुपये ओवरसीज कलेक्शन शामिल है।

मैं वापस आऊंगा कलेक्शन डे 10- 5.75 करोड़ रुपये

नेट इंडिया कलेक्शन- 24.25 करोड़ रुपये

वर्ल्डवाइड कलेक्शन- 40.75 करोड़ रुपये

diljit (10)

'मैं वापस आऊंगा' के बारे में

'मैं वापस आऊंगा' (Main Vaapas Aaunga) इम्तियाज अली की 1947 के बंटवारे पर बनी एक दिल को छू लेने वाली और इमोशनल पीरियड ड्रामा फिल्म है। यह फिल्म डिमेंशिया से जूझ रहे एक बुज़ुर्ग 'कीनू' की कहानी है जो अपनी जिंदगी के आखिरी पड़ाव पर हैं, और उनका पोता उनकी 78 साल पुरानी प्रेम कहानी को जोड़कर समझने की कोशिश करता है। बॉर्डर की वजह से बिछड़े कीनू की कहानी में वापस लौटने का वादा पूरा करने की उनकी जिंदगी भर की कोशिश को दिखाया गया है।

मैं वापस आउंगा को इम्तियाज अली ने निर्देशित किया है और इसमें दिलजीत दोसांझ, नसीरुद्दीन शाह, वेदांग रैना और शारवरी के अलावा बनिता संधू, रजत कपूर, संजय सूरी, अंजना सुखानी और दानिश पंडोर सहायक भूमिकाओं में हैं। फिल्म 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई।

यह भी पढ़ें- Main Vaapas Aunga Collection: शनिवार को दिलजीत की फिल्म ने पलट दी बाजी, Box Office पर मारी 130% की लंबी छलांग