विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 07, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Kesari 2 Worldwide Collection Day 19: दुनियाभर में नहीं थम रही केसरी 2 की सुनामी, मंगलवार को कमाई एक मोटी रकम

Published: Wed, 07 May 2025 03:05 PM (IST)

अक्षय कुमार-अनन्या पांडे की फिल्म केसरी चैप्टर 2 की रफ्तार भले ही इंडिया में धीमी हो गई हो लेकिन वर्ल्डवाइड ...और पढ़ें

केसरी चैप्टर 2 वर्ल्डवाइड कलेक्शन/ फोटो- instagram
केसरी चैप्टर 2 वर्ल्डवाइड कलेक्शन/ फोटो- instagram

HighLights

  1. दुनियाभर में अच्छी कमाई कर रही है केसरी चैप्टर 2
  2. वर्ल्डवाइड अभी तक रेड 2 से आगे है केसरी चैप्टर 2
  3. जाट को पछाड़ कर बॉक्स ऑफिस पर किया अच्छा बिजनेस

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अक्षय कुमार-अनन्या पांडे और आर माधवन की फिल्म 'केसरी चैप्टर 2' की शुरुआत दुनियाभर में काफी स्लो हुई थी। हालांकि, अब धीरे-धीरे जैसे समय बीत रहा है, ये फिल्म विदेशी ऑडियंस के दिलों में अपनी जगह बना रही है। अजय देवगन की रेड 2 के आने से घरेलू बॉक्स ऑफिस पर भले ही केसरी 2 की हालत खस्ता हो गई हो, लेकिन वर्ल्डवाइड अब भी फिल्म की तूफानी कमाई जारी है। 

मूवी को थिएटर में लगे हुए 19 दिन पूरे हो चुके हैं। इंडिया में 81 करोड़ के आसपास बिजनेस करने वाली इस फिल्म ने ओवरसीज मार्केट में काफी अच्छी कमाई की है। बिना समय व्यर्थ किए चलिए जानते हैं कि केसरी चैप्टर 2 की दुनियाभर में कितनी कमाई हुई है। इसी के साथ ये भी जानेंगे कि मूवी रेड 2 और जाट से कितनी आगे निकल चुकी है। 

वर्ल्डवाइड केसरी 2 के खाते में आए इतने करोड़

केसरी चैप्टर 2 बाहरी देशों में ऑस्ट्रेलिया से लेकर न्यूजीलैंड, मलेशिया, यूनाइटेड किंगडम और अमेरिका में रिलीज हुई, जहां खिलाड़ी कुमार की फिल्म को सबसे अच्छा रिस्पांस यूएस में मिला। इस फिल्म ने सोमवार तक वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर तकरीबन  127 करोड़ तक की कमाई कर ली थी, अब मूवी के मंगलवार की कमाई के आंकड़े भी सामने आ चुके हैं। 

यह भी पढ़ें: Kesari Chapter 2 Box Office Day 19: Raid 2 के आगे केसरी 2 ने नहीं टेके घुटने! कछुए की चाल से छाप डाले इतने नोट

Photo Credit- Instagram

सैकनलिक.कॉम की रिपोर्ट्स के मुताबिक, अक्षय कुमार की केसरी चैप्टर 2 ने वर्ल्डवाइड मंगलवार को सिंगल डे में 1 करोड़ तक का बिजनेस किया है। फिल्म की टोटल कमाई दुनियाभर में 128.25 करोड़ तक की हो चुकी है। इस मूवी को 150 करोड़ के क्लब में शामिल होने के लिए अभी 22 करोड़ रुपए आर दुनियाभर में कमाने हैं। 

रेड 2 से वर्ल्डवाइड रेस में अभी इतनी आगे है केसरी 2 

अक्षय कुमार की केसरी चैप्टर 2 वर्ल्डवाइड कमाई के मामले में सनी देओल की जाट से बहुत पहले ही आगे निकल चुकी है। इस मूवी ने दुनियाभर में सनी देओल की फिल्म से 11 करोड़ ज्यादा का कलेक्शन किया है। वहीं अगर अजय देवगन के रेड 2 के वर्ल्डवाइड कलेक्शन पर नजर डाली जाए, तो मूवी ने अभी तक 118 करोड़ का बिजनेस किया है।

kesari 2 worldwide collection

Photo Credit- Instagram

केसरी 2 को क्रॉस करने के लिए रेड 2 को अभी भी 10 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस करना है। अक्षय कुमार की फिल्म के ओवरसीज मार्केट की बात की जाए तो मूवी ने अभी तक  31.6 करोड़ तक कमा लिए हैं। 

यह भी पढ़ें: Kesari Chapter 2 Worldwide Collection: विदेशों में तेज हुई केसरी 2 की रफ्तार, बनाने जा रही है एक और रिकॉर्ड