Kesari 2 Collection Day 6: बॉक्स ऑफिस की जंग जीत गए अक्षय कुमार! कमाई में केसरी 2 का हो गया बेड़ा पार
Kesari 2 Box Office Collection Day 6 अभिनेता अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और आर माधवन की लेटेस्ट फिल्म केसरी चैप्टर 2 इस समय सिनेमाघरों में ऑडियंस की पहली पसंद बनी हुई है। बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म अब यूटर्न मार चुकी है और वीक डे में शानदार कमाई का सिलसिला जारी है। आइए जानते हैं कि छठे दिन इस मूवी ने कितना कारोबार किया है।
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Kesari Chapter 2 Collection Day 6: जलियांवाला बाग हत्याकांड की अन्टोल्ड स्टोरी बताने वाली फिल्म केसरी चैप्टर 2 फिलहाल सिनेमाघरों में जारी है। अक्षय कुमार और आर माधवन स्टारर इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत दावेदारी भी पेश की है। यही कारण है कि वीक डे में भी इसकी कमाई थमने का नाम नहीं ले रही है।
रिलीज के छठे दिन केसरी चैप्टर ने हैरान करने वाला कलेक्शन करके दिखाया है, जिसके आकंड़ें जानकर आपको शॉक लग सकता है। आइए जानते हैं कि बुधवार को अक्षय की केसरी 2 ने कितने करोड़ का बिजनेस कर लिया है।
केसरी 2 की छठे दिन की कमाई
धर्मा प्रोडेक्शन के बैनर तले बनने वाली केसरी चैप्टर 2 के लिए ओपनिंग वीकेंड कुछ खास नहीं गुजरा था और फिल्म रविवार तक 30 करोड़ का कारोबार करने में सफल रही थी। माना जा रहा था कि वीकडे की चुनौती केसरी 2 के लिए काफी बढ़ी रहेगी, जिससे अक्षय कुमार की फिल्म का पार पाना होगा। शुरुआती तीन दिन में इस फिल्म ने अपना दमखम दिखाया है।
फोटो क्रेडिट- एक्स
ये भी पढ़ें- Kesari 2 Collection Day 5: केसरी चैप्टर 2 ने कर दिया खेल! मंगलवार को अचानक बदले कमाई के समीकरण
सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार रिलीज के छठे दिन केसरी 2 ने अनुमानित 3.50 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। जो वर्किंग डे की तुलना में काफी असरदार माना जा रहा है। इस तरह से पिछले तीन दिन में इस मूवी ने लगभग 13 करोड़ की इनकम कर ली है, जो बड़ी बात है।
फोटो क्रेडिट- एक्स
मंगलवार से तुलना की जाए तो बुधवार को केसरी 2 की कमाई में कुछ खास कटौती नहीं आई है और अब घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का टोटल कलेक्शन 45 करोड़ के आस-पास पहुंच गया है। अगर इसी तरह से केसरी 2 की कमाई चलती रही तो फर्स्ट वीक में इसका नेट बिजनेस 50 करोड़ भी हो सकता है।
केसरी 2 डेली कलेक्शन ग्राफ
दिन | कलेक्शन |
पहला दिन | 7.84 करोड़ |
दूसरा दिन | 10.08 करोड़ |
तीसरा दिन | 11.18 करोड़ |
चौथा दिन | 4.50 करोड़ |
पांचवा दिन | 5.04 करोड़ |
छठा जिन | 3.50 करोड़ |
कुल | 42.66 करोड़ |
ये भी पढ़ें- Kesari Chapter 2 Worldwide Collection Day 5: शेर की तरह दहाड़े Akshay Kumar, 100 करोड़ से बस इतनी दूर 'केसरी 2'
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।