Kara Box Office: 'राजा शिवाजी' और 'एक दिन' के बीच धनुष की फिल्म ने मारी बाजी, बॉक्स ऑफिस पर कर रही बंपर कमाई
धनुष की फिल्म 'कारा' ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया है, जिसने तीन दिनों में दुनियाभर में 20 करोड़ ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। धनुष (Dhanush) के नाम पर बॉक्स की कुछ शानदार फिल्मों का रिकॉर्ड दर्ज है। असुरन (Asuran), रांझणा (Raanjhanaa), मारी 2 (Maari 2), थिरुचित्रम्बलम (Thiruchitrambalam), और वेलैइला पट्टाधारी (VIP) उनकी कुछ बेहतरीन फिल्में हैं।
एक बार फिर से धनुष ने बॉक्स ऑफिस पर दस्तक दे दी है. उनकी फिल्म फिल्म कारा (Kara) रिलीज हो चुकी है। धुरंधर 2 और भूत बंगला जैसी दमदार फिल्मों के बीच कारा ने जिस तरीके से लाइमलाइट चुराई है वो वाकई काबिल-ए-तारीफ है।
यह भी पढ़ें- Kara Trailer: तेल की कमी, महंगाई और भ्रष्टाचार को मिटाने आ रहे Dhanush! 'कारा' बनकर मचाएंगे तबाही
कितना रहा तीसरे दिन का कलेक्शन?
कारा ने पहले दिन 6.20 करोड़, दूसरे दिन 6.95 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। वहीं अब तीसरे दिन का कलेक्शन भी सामने आ गया है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक कारा ने तीसरे दिन अभी तक 2.66 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। इस तरह तीन दिनों में फिल्म की अभी तक की कमाई 15.81 करोड़ रुपये हो चुकी है।

दुनियाभर में कारा का कमाल
वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में कारा की कोशिश जारी है। धनुष की फिल्म ने दुनियाभर में 20 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। धनुष के अलावा फिल्म में मामिता बैजू और केएस रविकुमार भी नजर आए।

कितना है कारा का बजट?
'कारा' एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है। इसे 30 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से मिक्स रिस्पांस मिले। फिल्म में धनुष की परफॉर्मेंस को काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है। फिल्म की आलोचनाओं का असर इसके बॉक्स ऑफिस पर देखने को मिला। भूत बंगला और एक दिन जैसी फिल्में भी इसका कुछ नहीं बिगाड़ पाईं तो कारा के लिए सिर्फ तीन दिनों में कमाल कर दिखाना अच्छी बात है। कोई मोई की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म का बजट 100 करोड़ के करीब बताया जा रहा है।
