Kabir Singh Box Office Collection Day 28: Shahid Kapoor ने बंपर कमाई के बाद अब जोड़ लिए इतने करोड़
Kabir Singh Box Office Collection Day 28 Shahid Kapoor की फिल्म कबीर सिंह की रफ्तार धीमी जरूर हुई है लेकिन रिलीज के बाद से ही फिल्म ने शानदार प्रदर्शन किया है।
नई दिल्ली, जेएनएन। Kabir Singh Box Office Collection Day 28: शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) और कियारा आडवाणी (Kiara Advani) की फिल्म ‘कबीर सिंह’ (Kabir Singh) ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड ध्वस्त किए और नए रिकॉर्ड कायम किए। इसके साथ ही फिल्म शाहिद कपूर के करियर की अभी तक की सबसे ज्यादा रुपये कमाने वाली सोलो फिल्म बन गई है। फिल्म ने 28वें दिन मतलब गुरूवार को ठीक प्रदर्शन करते हुए अच्छा कलेक्शन हासिल किया।
कबीर सिंह की रफ्तार धीमी जरूर हुई है लेकिन रिलीज के बाद से ही फिल्म ने शानदार प्रदर्शन किया है। गुरूवार को फिल्म ने 1.52 करोड़ और अपनी कमाई में जोड़ लिए हैं। अब कुल कलेक्शन 266.26 करोड़ हो चुका है। बुधवार को फिल्म ने 1.55 करोड़ रुपये की कमाई की। फिल्म पर हालिया रिलीज फिल्मों का असर देखने को मिल रहा है और साथ ही कबीर सिंह चौथा सप्ताह भी चल रहा है। खास तौर पर रितिक रोशन (Hrithik Roshan) की फिल्म सुपर 30 के कारण कबीर सिंह का कलेक्शन प्रभावित हुआ है।
इसके साथ आज यानि शुक्रवार को द लॉयन किंग (The Lion King) रिलीज हो गई है। तो कयास लगाए जा रहे हैं कि इस फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिल सकता है। इस कारण भी कबीर सिंह के कलेक्शन में कमी आ सकती है। इससे पहले 28 जून को रिलीज हुई आर्टिकल 15 के कारण कबीर सिंह की कमाई पर ज्यादा असर नहीं देखा गया था। बहरहाल फिल्म शानदार कमाई पहली ही कर चुकी है।
यह भी पढ़ें: Kabir Singh Box Office Collection Day 27: Shahid Kapoor की Blockbuster की रफ्तार हुई धीमी
आपको बता दें कि शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी स्टारर फिल्म कबीर सिंह 21 जून को रिलीज हुई थी। तेलुगु हिट अर्जुन रेड्डी की यह रीमेक शाहिद कपूर के करियर की अभी तक की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्म है।