Move to Jagran APP

Box Office: गोल्ड चढ़ा, पर इतना नहीं जितना सत्यमेव जयते का कलेक्शन

सत्यमेव जयते को तीसरे हफ़्ते में गोल्ड में मुकाबले दोगुने से अधिक का कलेक्शन मिला है।

By Manoj KhadilkarEdited By: Published: Thu, 30 Aug 2018 03:00 PM (IST)Updated: Fri, 31 Aug 2018 12:24 PM (IST)
Box Office: गोल्ड चढ़ा, पर इतना नहीं जितना सत्यमेव जयते का कलेक्शन
Box Office: गोल्ड चढ़ा, पर इतना नहीं जितना सत्यमेव जयते का कलेक्शन

मुंबई। भारतीय हॉकी के गोल्डन अतीत पर बनी अक्षय कुमार की गोल्ड 100 करोड़ रूपये पार करने के बाद एक- एक करोड़ के हिसाब से आगे बढ़ रही है लेकिन बीते दो दिनों में जॉन अब्राहम और मनोज बाजपेई की फिल्म सत्यमेव जयते में बड़ा उछाल देखा जा रहा है।

loksabha election banner

मिलाप ज़वेरी के निर्देशन में बनी जॉन अब्राहम और मनोज बाजपेई की फिल्म सत्यमेव जयते ने इस बुधवार यानि 15वें दिन दो करोड़ 21 लाख रूपये का कलेक्शन किया। ये तीसरे हफ़्ते में गोल्ड में मुकाबले दोगुने से अधिक का कलेक्शन है। फिल्म को अब तक 88 करोड़ 15 लाख रूपये का कलेक्शन मिल चुका है। फिल्म को इस हफ़्ते में 90 करोड़ तक का कलेक्शन मिल जाएगा लेकिन लाइफ़ टाइम 100 करोड़ रूपये तक पहुंचना बड़ी चुनौती है क्योंकि इस शुक्रवार को यमला पगला दीवाना फिर से और स्त्री रिलीज़ हो रही है।

सत्यमेव जयते ने पहले हफ़्ते में 64 करोड़ 46 लाख रूपये का कलेक्शन किया था और 20 करोड़ 52 लाख रूपये से ओपनिंग लेते हुए अब तक की सबसे बड़ी एडल्ट कलेक्शन वाली फिल्म बन गई। सत्यमेव जयते की पहले वीकेंड की कमाई 28 करोड़ 47 लाख रूपये रही जबकि दूसरे वीकेंड की आठ करोड़ 90 लाख रूपये l

इस बीच रीमा कागती के निर्देशन में स्वतंत्र भारत के पहले हॉकी ओलम्पिक गोल्ड की कहानी पर बनी फिल्म गोल्ड ने घरेलू बॉक्स ऑफ़िस पर तीसरे बुधवार को करीब एक करोड़ रूपये की कमाई की। अब गोल्ड का कलेक्शन 102 करोड़ 45 लाख रूपये हो गया है। माना जा रहा है कि गोल्ड 110 करोड़ रूपये के लाइफ़ टाइम कलेक्शन तक जा सकती है। अक्षय कुमार की इस फिल्म ने पहले दिन 25 करोड़ 25 लाख रूपये का कलेक्शन किया था।

करीब 80 करोड़ रूपये में बनी और 3000 स्क्रीन्स में रिलीज़ हुई गोल्ड अक्षय कुमार के फिल्मी करियर की ऐसी नौंवी फिल्म है जिसने 100 करोड़ रूपये का कलेक्शन हासिल किया। फिल्म की कहानी साल 1948 में लंदन में हुए ओलम्पिक गेम्स में भारतीय हॉकी टीम के स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में हॉकी का पहला ओलम्पिक गोल्ड लाने की है। फिल्म में मौनी रॉय, कुणाल कपूर, विनीत कुमार सिंह और अमित साध भी हैं।

यह भी पढ़ें: Box Office: कल से देओल्स हंसाएंगे, स्त्री डरायेगी, पहले दिन इतनी कमाई की उम्मीद


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.