विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jawan Worldwide Box Office: बॉक्स ऑफिस पर बवंडर बनकर आई 'जवान', वर्ल्डवाइड 600 करोड़ के बेहद नजदीक

By Tanya AroraEdited By: Tanya Arora
Published: Tue, 12 Sep 2023 10:35 AM (IST)Updated: Tue, 12 Sep 2023 04:49 PM (IST)

Jawan Worldwide Box Office Day 5 शाह रुख खान-नयनतारा स्टारर जवान ने सिनेमाघरों में आते ही बॉक्स ऑफिस पर हड़कंप ...और पढ़ें

awan Worldwide Box Office Collection / Photo- IMDB
awan Worldwide Box Office Collection / Photo- IMDB

HighLights

  1. 'जवान' की दुनियाभर में तूफानी रफ्तार
  2. जल्द टूट सकता है 'गदर 2' का ये बड़ा रिकॉर्ड
  3. सोमवार को दुनियाभर में 'जवान' की इतनी कमाई

नई दिल्ली, जेएनएन। Jawan Worldwide Box Office Day 5: 'जवान' के साथ फिल्मी पर्दे पर लौटे शाह रुख खान की रफ्तार को रोकना बहुत ही मुश्किल हो गया है। 5 दिनों के अंदर ही जहां इस फिल्म ने सनी देओल की 'गदर 2' के कई रिकॉर्ड्स को ब्रेक कर दिया, तो वहीं दूसरी तरफ ये फिल्म चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म बन चुकी है।

हर दिन के साथ शाह रुख खान-नयनतारा और दीपिका पादुकोण स्टारर 'जवान' वर्ल्डवाइड एक नया रिकॉर्ड बना रही है। सोमवार को सिंगल डे पर 'जवान' का वर्ल्डवाइड कितना कलेक्शन हुआ, यहां पर पढ़ें पूरी रिपोर्ट-

वर्ल्डवाइड 'जवान' का तूफान

इस बात में कोई दोराय नहीं है कि शाह रुख खान को प्यार करने वालों की लिस्ट सिर्फ इंडिया तक ही सीमित नहीं है। यूएसए से लेकर ऑस्ट्रेलिया और दुबई सहित कई देशों में किंग खान के लिए दीवानगी के साक्षी हम पहले ही बन चुके हैं। एटली के निर्देशन में बनी 'जवान' ने चार दिनों में ही दुनियाभर में लगभग 520 करोड़ के आसपास ग्रॉस कलेक्शन किया था।

यह भी पढ़ें: Jawan Box Office: जवान ने इंडिया में मचाया 'गदर', सोमवार को इतनी टिकट बेच छापे इतने नोट

हालांकि, सोमवार को वर्किंग डे का 'गदर 2' के अलावा 'जवान' की कमाई पर भी थोड़ा बहुत असर देखने को मिला। ट्रेड विश्लेषक रमेश बाला ने ट्विटर पर जानकारी शेयर करते हुए बताया कि सोमवार तक 'जवान' ने दुनियाभर में 574.89 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।

जवान वर्ल्डवाइड कलेक्शन- 5 डेज 

वर्ल्डवाइड टोटल कलेक्शन  574.89 करोड़ रुपए
वर्ल्डवाइड सिंगल डे कलेक्शन  30 करोड़ रुपए 
ओवरसीज  177 करोड़ 

सिंगल डे पर 'जवान' ने दुनियाभर में की इतनी कमाई

रविवार को एक बड़ा आंकड़ा पार करने के बाद शाह रुख-नयनतारा स्टारर एक्शन ड्रामा फिल्म ने मंडे को वर्ल्डवाइड सिंगल डे पर लगभग 30 करोड़ के आसपास का कलेक्शन किया है। जिस रफ्तार से किंग खान की ये फिल्म आगे बढ़ रही है, उसे देखते हुए ये कहना बिलकुल गलत नहीं होगा कि कल ही ये फिल्म  600 करोड़ का आंकड़ा दुनियाभर में पार कर सकती है।

'गदर 2' का वर्ल्डवाइड कलेक्शन एक महीना पूरा होने के बाद करीब 672 करोड़ तक पहुंचा है, ऐसे में किंग खान की 'जवान' कई रिकॉर्ड के बाद सनी देओल के इस बड़े रिकॉर्ड को भी जल्द ही ब्रेक कर सकती है।

यह भी पढ़ें: Jawan Collection: 'जवान' को मिला दुनियाभर के लोगों का प्यार, इतने नोट छाप कर बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म