Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Jawan Box Office Day 28: रेंगने को मजबूर शाह रुख खान की 'जवान', मुकाबले में कोई नहीं फिर भी बिजनेस पड़ा ठंडा

    By Vaishali ChandraEdited By: Vaishali Chandra
    Updated: Thu, 05 Oct 2023 08:05 AM (IST)

    Jawan Box Office Collection Day 28 शाह रुख खान की जवान का मिजाज अब बॉक्स ऑफिस पर बदल गया। फिल्म ने रिलीज के बाद धमाकेदार ग्रैंड एंट्री की थी। वहीं अब जवान बॉक्स ऑफिस पर रेंगने को मजबूर हो गया है। कलेक्शन में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। कुछ दिनों में फिल्म करोड़ से गिरकर लाख में भी बिजनेस कर सकती है।

    Hero Image
    'जवान' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (Photo Credit: Instagram)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Jawan Box Office Collection Day 28: शाह रुख खान की जवान बॉक्स ऑफिस पर अब एक महीने का सफर पूरा करने वाली है। रिलीज के साथ ही फिल्म ने धमाकेदार एंट्री की थी। शुरुआती बिजनेस भी शानदार रहा। इसके साथ ही फिल्म ने चंद दिनों में कई रिकॉर्ड भी तोड़ डाले।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हालांकि, अब जवान का मिजाज बदल गया। मुकाबले में कोई बड़ी फिल्म नहीं है, फिर भी जवान का बिजनेस ठंडा पड़ने लगा है। कलेक्शन भी तेजी से गिरता जा रहा है और हो सकता है कि फिल्म कुछ दिनों में करोड़ से लाख में कमाई करने लग जाए।

    यह भी पढ़ें- Jawan Box Office Day 21: दो हफ्तों में ही बूढ़ी हुई शाह रुख खान की 'जवान', जानें 21 दिनों में कैसा रहा बिजनेस

    जवान की धमाकेदार एंट्री

    जवान ने 7 सितंबर को रिलीज के साथ ही 75 करोड़ कमा कर बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत की। इस बाद महज चार दिनों में छप्परफाड़ कमाई की और ओपनिंग वीकेंड पर 286 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर लिया।

    जवान ने तोड़े कई रिकॉर्ड

    जवान ने पहले हफ्ते के अंत तक 300 करोड़ क्लब में एंट्री कर ली। वहीं, दूसरे हफ्ते में फिल्म ने सीधा 500 करोड़ क्लब पर धावा बोला। इसके बाद जवान की रफ्तार घटना शुरू हुई। जवान अब तक देशभर में 600 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर चुकी है, लेकिन अब बिजनेस लगातार गिरता जा रहा है।

    यह भी पढ़ें- 'जवान' ने 600 करोड़ क्लब पर साधा निशाना, गिरते कलेक्शन के बीच मंजिल हुई मुश्किल

    जवान का बुधवार का बिजनेस

    फिल्म के लेटेस्ट कलेक्शन की बात करें तो सोमवार को जवान ने 6.85 करोड़ और मंगलवार को 2.05 करोड़ कमाए। Sacnilk के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, फिल्म का कलेक्शन बुधवार को 2 करोड़ रहा। इसके साथ ही जवान ने रिलीज के 28 दिनों में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर लगभग 618.11 करोड़ का लाइफटाइम कलेक्शन कर लिया है।

    • 1 दिन- 75 करोड़

    • 2 दिन- 53.23 करोड़

    • 3 दिन- 77.83 करोड़

    • 4 दिन- 80.10 करोड़

    • 5 दिन- 32.92 करोड़

    • 6 दिन- 26.52 करोड़

    • 7 दिन- 23.83 करोड़

    • 8 दिन- 21.90 करोड़

    • 9 दिन- 19.10 करोड़

    • 10 दिन- 32.30 करोड़

    • 11 दिन- 37.26 करोड़

    • 12 दिन- 16.25 करोड़

    • 13 दिन- 14.80 करोड़

    • 14 दिन- 9.40 करोड़

    • 15 दिन- 7.95 करोड़

    • 16 दिन- 7.61 करोड़

    • 17 दिन- 12.25 करोड़

    • 18 दिन- 14.95 करोड़

    • 19 दिन- 5.45 करोड़

    • 20 दिन- 4.86 करोड़

    • 21 दिन- 4.84 करोड़

    • 22 दिन- 5.97 करोड़

    • 23 दिन- 5.05 करोड़

    • 24 दिन- 8.46 करोड़

    • 25 दिन- 9.38 करोड़

    • 26 दिन- 6.85 करोड़

    • 27 दिन- 2.05 करोड़

    • 28 दिन- 2.00 करोड़

    लाइफटाइम कलेक्शन- 618.11 करोड़