विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jawan Box Office: हिंदी बेल्ट में 'जवान' ने कमाए करोड़ों, अब साउथ-नॉर्थ की इन सुपरहिट फिल्मों की करेगी छुट्टी

By Vaishali ChandraEdited By: Vaishali Chandra
Published: Fri, 22 Sep 2023 07:04 PM (IST)

Jawan Box Office Collection Day 15 शाह रुख खान की हालिया रिलीज फिल्म जवान लगातार कमाई करती जा रही है। ...और पढ़ें

Jawan Box Office Collection Day 15, X
Jawan Box Office Collection Day 15, X

नई दिल्ली, जेएनएन। Jawan Box Office Collection Day 15: शाह रुख खान की फिल्म जवान का बॉक्स ऑफिस पर शानदार सफर जारी है। रिलीज के महज दो हफ्ते में फिल्म ने छप्परफाड़ कमाई कर डाली है। अब फिल्म एक और रिकॉर्ड तोड़ने वाली है। इस जवान साउथ-नॉर्थ की ब्लॉकबस्टर फिल्म की छुट्टी करने वाली है।

जवान को भारत में हिंदी के साथ- साथ तमिल और तेलुगु में भी रिलीज किया गया है। फिल्म तीनों भाषाओं में अच्छा कलेक्शन कर रही है। अब जवान के सिर्फ हिंदी वर्जन ने इतना बिजनेस कर लिया है कि जल्द नया रिकॉर्ड बनाने वाली है।  

यह भी पढ़ें- Jawan Box Office Day 14: बाहुबली 2 को कुचलकर आगे बढ़ी जवान, अब गदर 2 पर साधा निशाना, जानें दो हफ्तों का बिजनेस

साउथ- नॉर्थ की इन फिल्मों को देगी मात

जवान का हिंदी वर्जन साउथ की बड़ी हिट फिल्म बाहुबली और हिंदी की गदर 2 को मात देने वाली है। बाहुबली और गदर 2 दोनों ने हिंदी बेल्ट में 500 करोड़ के ऊपर बिजनेस किया था। वहीं, जवान ने 21 सितंबर तक लगभग हिंदी रीजन में 473 करोड़ कमा लिए। कुछ दिनों में फिल्म हिंदी बेल्ट में भी 500 करोड़ क्लब में शामिल हो जाएगी। इसके साथ ही बाहुबली और गदर 2 दोनों को पीछे छोड़ देगी यानी जवान एक और रिकॉर्ड अपने नाम करने वाली है।

दुनियाभर में कमाए इतने करोड़

जवान के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो फिल्म 1000 करोड़ के करीब पहुंच गई है। फिल्म दुनियाभर में अपना कलेक्शन बढ़ाती जा रही है। जवान के लेटेस्ट कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने रिलीज के 15 दिनों में 937.61 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है।

यह भी पढ़ें- Jawan Worldwide Collection: वर्ल्डवाइड 900 करोड़ के पार पहुंचा जवान का बिजनेस, अब पठान का खिताब छीनने की तैयार

  • 1 दिन- 125.05 करोड़

  • 2 दिन- 109.24 करोड़

  • 3 दिन- 140.17 करोड़  

  • 4 दिन- 156.80 करोड़

  • 5 दिन- 52.39 करोड़

  • 6 दिन- 38.21 करोड़

  • 7 दिन- 34.06 करोड़  

  • 8 दिन- 28.79 करोड़

  • 9 दिन- 26.35 करोड़

  • 10 दिन- 51.64 करोड़

  • 11 दिन- 59.15 करोड़

  • 12 दिन- 21.07 करोड़

  • 13 दिन- 40.76 करोड़

  • 14 दिन- 23.86 करोड़

  • 15 दिन- 30.07 करोड़

वर्ल्डवाइड कलेक्शन- 937.61 करोड़