विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jawan Worldwide Collection: वर्ल्डवाइड 900 करोड़ के पार पहुंचा जवान का बिजनेस, अब पठान का खिताब छीनने की तैयार

By Vaishali ChandraEdited By: Vaishali Chandra
Published: Thu, 21 Sep 2023 05:19 PM (IST)

Jawan Worldwide Box Office Collection Day 14 शाह रुख खान की फिल्म जवान का शानदार सफर जारी है। फिल्म दुनियाभर ...और पढ़ें

Jawan Worldwide Box Office Collection Day 14, Instagram
Jawan Worldwide Box Office Collection Day 14, Instagram

HighLights

  1. वर्ल्डवाइड 900 करोड़ के पार जवान
  2. दो हफ्तों में जवान का बिजनेस
  3. पठान से जवान का कड़ा मुकाबला

नई दिल्ली, जेएनएन। Jawan Worldwide Box Office Collection Day 14: शाह रुख खान की जवान दुनियाभर में हैरतअंगेज बिजनेस करती जा रही है। फिल्म ने वर्ल्डवाइड काफी आगे निकल गई है। यहां तक कि केजीएफ 2 और गदर 2 जैसी फिल्में तो नजर भी नहीं आ रही हैं। अब तो फिल्म का कलेक्शन 1000 करोड़ के करीब पहुंचने वाला है।  

शाह रुख खान और गौरी खान के प्रोडक्शन हाउस रेड चिलीज एंटरटेनमेंट ने जवान को डायरेक्ट किया है। प्रोडक्शन हाउस ने फिल्म के लेटेस्ट वर्ल्डवाइड कलेक्शन की अपडेट शेयर की है।

यह भी पढ़ें- Jawan Worldwide Collection: 'जवान' ने 13 दिनों में हासिल किया ये मुकाम, वर्ल्डवाइड 1000 करोड़ की ओर बढ़ी फिल्म

दो हफ्तों में कमाए इतने करोड़

7 सितंबर को रिलीज हुई जवान अब बॉक्स ऑफिस 14 दिन पूरे कर चुकी है। इसके साथ ही फिल्म का कलेक्शन 900 करोड़ क्लब में शामिल हो गया। जवान ने दुनियाभर में अब तक 907.54 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है। अभी भी फिल्म का शानदार सफर जारी है। यहां देखें जवान का वर्ल्डवाइड कलेक्शन...

यह भी पढ़ें- Jawan Box Office: इस बार साउथ में 'जवान' ने तोड़ा रिकॉर्ड, पहली बार किसी हिंदी फिल्म ने हासिल किया ये मुकाम

  • 1 दिन- 125.05 करोड़
  • 2 दिन- 109.24 करोड़
  • 3 दिन- 140.17 करोड़  
  • 4 दिन- 156.80 करोड़
  • 5 दिन- 52.39 करोड़
  • 6 दिन- 38.21 करोड़
  • 7 दिन- 34.06 करोड़  
  • 8 दिन- 28.79 करोड़
  • 9 दिन- 26.35 करोड़
  • 10 दिन- 51.64 करोड़
  • 11 दिन- 59.15 करोड़
  • 12 दिन- 21.07 करोड़
  • 13 दिन- 40.76 करोड़
  • 14 दिन-  23.86 करोड़

वर्ल्डवाइड कलेक्शन- 907.54 करोड़

पठान से कड़ा मुकाबला

जवान वर्ल्डवाइड सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म की लिस्ट में तीसरे पायदान पर आ गई है। इस लिस्ट में सबसे ऊपर 1968.03 करोड़ के बिजनेस के साथ दंगल का दबदबा है। वहीं, दूसरे नंबर पर 1050.3 करोड़ के साथ पठान ने कब्जा जमाया हुआ। इस लिस्ट में आगे बढ़ने के लिए जवान अब पठान को बराबर की टक्कर दे रही है। आने वाले समय में पठान जरूर जवान के आगे घुटने टेक देगा।