विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर दहाड़ी Jana Nayagan, विजय की फिल्म पर जमकर हुई धनवर्षा

Published: Thu, 23 Jul 2026 08:51 PM (IST)

विजय की आखिरी फिल्म 'जना नायकन' ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर शानदार ओपनिंग ली है। यह फिल्म विजय की ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। एक्टर और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय (Vijay) की आखिरी फिल्म 'जना नायकन' (Jana Nayagan) आखिरकार लगभग सात महीने की देरी के बाद बड़े पर्दे पर आ गई है। फिल्म की एडवांस बुकिंग ठीक-ठाक रही है। अब हर कोई यह जानने के लिए उत्सुक है कि फिल्म अपने पहले दिन कितनी कमाई करेगी।

कितना है जना नायकन का कलेक्शन?

फिल्म के पहले दिन के आंकड़े सामने आ गए हैं। सैकनिल्क की एक रिपोर्ट के मुताबिक जन नायकन ने अभी तक 25.99 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। अगर नाइट शोज में अच्छी भीड़ आती है तो फिल्म पहले दिन 35 से 40 करोड़ रुपये का कलेक्शन आराम से कर लेगी। विजय की फैन फॉलोविंग देखकर ये संख्या उनके लिए कोई बहुत बड़ी नहीं है।

Vijay (22)

वहीं अगर इसकी तुलना विजय को अन्य फिल्मों से करें तो 'लियो' उनके लिए सबसे बड़ी हिट साबित हुई थी। साल 2023 में रिलीज हुई इस फिल्म में त्रिशा भी मुख्य भूमिका में थीं और इसने भारत में अपने पहले दिन 64.80 करोड़ रुपये की नेट कमाई की थी। साफ है कि 'जन नायकन' पहले दिन की कमाई के मामले में 'लियो' का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाएगी।

Vijay (20)

300 करोड़ है फिल्म का बजट?

इसके बाद 49.30 करोड़ की कमाई के साथ बीस्ट और 44 करोड़ रुपये की कमाई के साथ द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम है। फिल्म के मेकर्स ने अभी तक इसके बजट का आधिकारिक तौर पर ऐलान नहीं किया है, लेकिन खबरों के मुताबिक, इसे 300 से 500 करोड़ रुपये के बजट में बनाया गया है। इसलिए, अगर हम इसका बजट 300 करोड़ रुपये भी मान लें, तो अच्छी ओपनिंग के बाद फिल्म को वीकेंड पर भी अच्छा प्रदर्शन करना होगा।

यह भी पढ़ें- Jana Nayagan Review: कैसी है अभिनेता से CM बने Vijay की आखिरी फिल्म? बॉबी देओल ने दिया सरप्राइज, पढ़ें रिव्यू

यह भी पढ़ें- कभी सेंसर बोर्ड में अटकी तो कभी हुई Online Leak... सिनेमाघरों में पहुंचने के लिए Jana Nayagan के ढेरों जतन