Move to Jagran APP

Vikram Vedha Release: ओवरसीज में नया रिकॉर्ड! 100 से ज्यादा देशों में रिलीज होगी ऋतिक रोशन-सैफ अली खान की फिल्म

Vikram Vedha Worlwide Release ऋतिक रोशन और सैफ अली खान की इस फिल्म से दर्शकों और ट्रेड को काफी उम्मीदें हैं। माना जा रहा है कि ब्रह्मास्त्र के बाद यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा सकती है। फिल्म में राधिका आप्टे भी हैं।

By Manoj VashisthEdited By: Published: Thu, 15 Sep 2022 02:18 PM (IST)Updated: Thu, 15 Sep 2022 02:18 PM (IST)
Vikram Vedha Release: ओवरसीज में नया रिकॉर्ड! 100 से ज्यादा देशों में रिलीज होगी ऋतिक रोशन-सैफ अली खान की फिल्म
Vikram Vedha To Release Worldwide In More Than 100 Countries. Photo- Instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। 9 सितम्बर को रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की ब्रह्मास्त्र के बाद अब सबकी नजरें 30 सितम्बर को आ रही विक्रम वेधा पर टिकी हुई हैं। ऋतिक रोशन और सैफ अली खान के लीड रोल्स वाली यह फिल्म इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में शामिल है। ट्रेड को उम्मीद है कि ब्रह्मास्त्र की तरह विक्रम वेधा भी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा सकती है। मेकर्स ने भी फिल्म को बड़े पैमाने पर रिलीज करने की तैयारी की है। 

loksabha election banner

निर्माताओं की ओर से साझा की गयी जानकारी के अनुसार, फिल्म दुनियाभर में 100 से अधिक देशों में रिलीज की जा रही है। इससे पहले कोई हिंदी फिल्म इतने बड़े स्तर पर वर्ल्डवाइड रिलीज नहीं की गयी है। फिल्म को लेकर सकारात्मक रुझान के चलते मेकर्स यह कदम उठा रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Hrithik Roshan (@hrithikroshan)

हिंदी फिल्मों के नये बाजार की तलाश में विक्रम वेधा

विक्रम वेधा के साथ निर्माता कुछ दुनिया की कुछ नई टेरीटरीज को भी एक्सप्लोर कर रहे हैं, जहां हिंदी फिल्में अक्सर रिलीज नहीं की जाती हैं। नॉर्थ अमेरिका, ब्रिटेन, मिडिल ईस्ट, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड भारतीय फिल्मों की रिलीज के पारम्परिक बाजार हैं, जो ओवरसीज रिलीज में शामिल रहते हैं।

विक्रम वेधा इन देशों के अलावा यूरोप के 22 देशों, अफ्रीका के 27 देशों के साथ जापान, रूस, इजराइल और लैटिन अमेरिका के पनामा और पेरू जैसे देशों में भी रिलीज की जा रही है। ओवरसीज में फिल्म का वितरण रिलायंस एंटरटेनमेंट और होम स्क्रीन एंटरटेनमेंट कर रहे हैं। रिलायंस के ओवरसीज बिजनेस हेड ध्रुव सिन्हा कहते हैं कि दर्शकों के बड़े वर्ग तक फिल्म पहुंचाने की यह कोशिश है। 

तमिल फिल्म का आधिकारिक रीमेक

विक्रम वेधा इसी शीर्षक से आयी तमिल फिल्म का आधिकारिक रीमेक है, जिसका निर्देशन पुष्कर-गायत्री ने किया है। इसी जोड़ी ने तमिल फिल्म भी निर्देशित की थी। हिंदी रीमेक में आर माधवन की जगह सैफ अली खान ने ली है, जबकि विजय सेतुपति वाला किरदार ऋतिक रोशन निभा रहे हैं। सोशल मीडिया में विक्रम वेधा को लेकर काफी क्रेज है। ऋतिक के फैंस फिल्म को अक्सर ट्रेंड करवा देते हैं। विक्रम वेधा के जरिए ऋतिक तीन साल बाद सिल्वर स्क्रीन पर लौट रहे हैं। 2019 में ऋतिक की दो फिल्में सुपर 30 और वॉर आयी थीं। दोनों ही बड़ी हिट रही थीं। 

यह भी पढ़ें: Ajay Devgn का नया मल्टीप्लेक्स अहमदाबाद में होगा लॉन्च, ये सेलेब्रिटीज भी हैं सिनेमाघरों के मालिक


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.