विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Fighter Worldwide: दो दिन में Hrithik की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्मों की लिस्ट में 'फाइटर', इन्हें छोड़ेगी पीछे

By Ashish RajendraEdited By: Ashish Rajendra
Published: Sat, 27 Jan 2024 05:51 PM (IST)Updated: Sat, 27 Jan 2024 05:53 PM (IST)

Fighter Worldwide Collection ऋतिक रोशन की फिल्म फाइटर इस समय कमाल का प्रदर्शन करती हुई आगे बढ़ रही है। इस ...और पढ़ें

ऋतिक रोशन की फाइटर ने वर्ल्डवाइड किया कमाल (Photo Credit-Instagra
ऋतिक रोशन की फाइटर ने वर्ल्डवाइड किया कमाल (Photo Credit-Instagra

HighLights

  1. फाइटर ने दो दिन में किया कमाल
  2. ऋतिक रोशन की हाईएस्ट ग्रॉसिंग मूवीज लिस्ट
  3. फाइटर इन फिल्मों को छोड़ सकती है पीछे

एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। Hrithik Roshan Highest Grossing Movies: फाइटर फिल्म ने रिलीज के साथ ही कामयाबी के झंड़े गाड़ने शुरू कर दिए हैं। रिलीज के दो दिन में इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।

इतना ही नहीं अब ये फिल्म ऋतिक रोशन के फिल्मी करियर की हाईएस्ट ग्रॉसिंग मूवीज की लिस्ट में शुमार हो गई है। आइए जानते हैं कि ऋतिक किन-किन फिल्मों ने दुनियाभर में कमाई के मामले में गदर काटा है।

फाइटर ने दो दिन में किया कमाल

डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद की फाइटर को रिलीज हुए बस दो दिन हुए हैं और इन दो दिन के भीतर इस मूवी ने इंटरनेशनल मार्केट में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर तहलका मचा दिया है। फिल्म क्रिटिक्स और ऑडियंस की तरफ से मिले पॉजिटिव रिस्पॉन्स के चलते धमाकेदार कमाई करती हुई आगे बढ़ रही है।

इस बीच पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार ऋतिक की हाईएस्ट वर्ल्डवाइड कलेक्शन करने वाली फिल्मों की लिस्ट सामने आई है। जिसके जरिए फाइटर को फिलहाल 14वां स्थान मिला है, जो इस वीकेंड के बाद बड़े अंतर से बदलने वाला है।

ऋतिक रोशन की हाईएस्ट ग्रॉसिंग मूवीज लिस्ट

   साल         फिल्म      वर्ल्डवाइड कमाई
  2019         वॉर     442.50 करोड़
  2013         कृष 3     291.50 करोड़
  2014        बैंग बैंग     270.75 करोड़
  2019        सुपर 30     205.25 करोड़
  2012       अग्निपथ     194.25 करोड़
  2017        काबिल     154.50 करोड़
  2011     जिंदगी न मिलेगी दोबरा     153.25 करोड़
  2022       विक्रम वेधा     137 करोड़
  2006       धूम 2     151.50 करोड़
  2001       कभी खुशी कभी गम     135.50 करोड़
  2006       कृष     126.50 करोड़
  2008       जोधा अकबर     107.75 करोड़
  2016       मोहनजोदाड़ो      104 करोड़
  2024        फाइटर      100.61 करोड़

ओपनिंग वीकेंड के बाद फाइटर इन फिल्मों को छोड़ सकती है पीछे

बेशक फाइटर इस समय वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले ऋतिक की 14वीं मूवी के नंबर पर काबिज है, लेकिन इस ओपनिंग वीकेंड के बाद इस लिस्ट में बहुत बड़ा फेरबदल देखने को मिलेगा। रिलीज के पहले दो दिन में 100 करोड़ कमाने वाली ये फिल्म आने वाले दो दिनों और भी अधिक कारोबार करती हुई नजर आ सकती है।

जिसके चलते ये अनुमान आसानी से लगाया जा रहा है कि ऋतिक रोशन की फाइटर 4 दिनों में दुनियाभर में 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी और ऐसा करते ही ये फिल्म इस लिस्ट की की करीब 10 फिल्मों को पीछे छोड़ती हुई नजर आ सकती है।

ये भी पढ़ें- Fighter में करण सिंह ग्रोवर के परफॉर्मेंस की कायल हुईं Bipasha Basu, बताया- कैसी लगी फिल्म