Housefull 5 Worldwide Collection: गजब! दुनियाभर में 'हाउसफुल 5' ने उड़ा दिया गर्दा, 3 दिन में कमाई ने छुआ आसमान
Housefull 5 Worldwide Collection Day 3 अक्षय कुमार स्टारर हाउसफुल 5 रिलीज के बाद से ही घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अच्छा-खासा कारोबार कर रही है। भारत के अलावा विदेशों में भी फिल्म का बिजनेस आसमान छू रहा है। मात्र तीन दिन में इसने शानदार कलेक्शन कर लिया है। यहां जानिए हाउसफुल 5 का वर्ल्डवाइड कलेक्शन।

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Housefull 5 Box Office Collection Day 3 Worldwide: लग रहा है कि अक्षय कुमार से फ्लॉप का दाग हटने वाला है। OMG 2 को छोड़ पिछले तीन साल से अभिनेता एक हिट को तरस रहे थे। केसरी चैप्टर 2 और स्काई फोर्स के बाद अक्षय कुमार के हाउसफुल 5 से धमाल मचा रहे हैं। उनकी पिछली फिल्मों की परफॉर्मेंस ठीक-ठाक रही थी। मगर तीन दिन के हाउसफुल 5 का कलेक्शन देख लगता है कि अक्षय का स्टारडम वापस लौटने वाला है।
तरुण मनसुखानी के निर्देशन में बनी हाउसफुल 5 ने 6 जून को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। साजिद नाडियाडवाला की हिट फ्रेंचाइजी की सभी फिल्में काफी पसंद की गईं। ऐसे में हाउसफुल 5 को लेकर भी दर्शकों के बीच काफी क्रेज है और यह सिर्फ भारतीय बॉक्स ऑफिस पर ही नहीं, बल्कि दुनियाभर में कमाल दिखा रहा है।
हाउसफुल 5 का वर्ल्डवाइड कलेक्शन
अक्षय कुमार स्टारर हाउसफुल 5 ने पहले दिन ही दुनियाभर में बढ़िया कलेक्शन किया था। इस फिल्म ने ओवरसीज और इंडियन कलेक्शन को मिलाकर टोटल वर्ल्डवाइड कलेक्शन पहले दिन 34 करोड़ रुपये के ऊपर किया था। दूसरे दिन बकरीद थी और वीकेंड थी, जिसका फायदा फिल्म को मिला। दो दिन में कलेक्शन 91 करोड़ रुपये के ऊपर पहुंच गया था। अब तीसरे दिन भी इसने तबाही मचा दी है।
यह भी पढ़ें- Housefull 5 Worldwide Collection: दो दिन में ही सुनामी बन गई 'हाउसफुल 5', विदेशों में भर-भरकर बटोरे नोट
बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक, हाउसफुल 5 ने तीसरे दिन दुनियाभर में 40 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। तीन दिन का टोटल वर्ल्डवाइड कलेक्शन 131.63 करोड़ रुपये हो गया है। सिर्फ ओवरसीज मार्केट में इसने 22.31 करोड़ रुपये कमा लिया है। भारत में नेट कलेक्शन 91.83 करोड़ हो गया है, जबकि ग्रॉस कलेक्शन 109 करोड़ रुपये के पार है।
कितना है बजट?
हाउसफुल 5 अब तक की सबसे महंगी कॉमेडी फिल्मों में से एक है। क्रूज पर हुई शूटिंग और 19 बड़े सितारों के साथ बनी फिल्म पर मेकर्स ने कथित तौर पर 240 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। अगर हाउसफुल 5 अपना बजट वसूल कर लेती है तो यह हिट की कैटेगरी में शामिल हो जाएगी। फिलहाल, सोमवार का कारोबार ही हाउसफुल 5 की आगे की भविष्यवाणी कर पाएगा।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।