Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Housefull 5 vs Raid 2: फायर निकली हाउसफुल 5! ओपनिंग वीकेंड पर ही कर दिया रेड 2 का सूपड़ा साफ

    Housefull 5 Collection Day 3 कॉमेडी फिल्म हाउसफुल 5 इन दिनों सिनेमाघरों से लेकर बॉक्स ऑफिस तक धमाल मचा रही है। ओपनिंग वीकेंड पर कमाई के मामले में अब अक्षय कुमार की हाउसफुल 5 ने बीते महीने रिलीज हुई अजय देवगन की रेड 2 (Housefull 5 vs Raid 2) को पछाड़ दिया है।

    By Ashish Rajendra Edited By: Ashish Rajendra Updated: Mon, 09 Jun 2025 01:30 PM (IST)
    Hero Image
    हाउसफुल 5 वर्सेज रेड 2 कलेक्शन (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Housefull 5 Box Office Collection: हाउसफुल 5 को बीते शुक्रवार को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज किया गया। निर्माता साजिद नाडियाडवाला की इस कॉमेडी मूवी ने अभी तक अपनी शानदार कहानी से फैंस का दिल जीत लिया है। बॉक्स ऑफिस पर रिलीज के पहले दिन तीन में हाउसफुल पार्ट 5 का कारोबार धुआंधार तरीके से हुआ है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जिसकी बदौलत ओपनिंग वीकेंड कलेक्शन में अक्षय कुमार की इस मल्टी स्टारर मूवी ने बीते महीने रिलीज होने वाली अजय देवगन की रेड 2 (Housefull 5 vs Raid 2) को पीछे छोड़ दिया है। आइए इस मामले को विस्तार से जानते हैं। 

    रेड 2 पर भारी पड़ी हाउसफुल 5 

    रविवार को हाउसफुल 5 ने बॉक्स ऑफिस पर 35 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर गर्दा उड़ा दिया। इसके साथ ही ओपनिंग वीकेंड तक अक्षय कुमार की इस लेटेस्ट मूवी ने 91 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है, जो अक्षय कुमार की इस साल की पिछली दो फिल्में स्काई फोर्स और केसरी चैप्टर 2 से काफी ज्यादा है। 

    ये भी पढ़ें- Housefull 5 Collection Day 3: संडे को हवाई मेल बनी हाउसफुल 5, धुआंधार कमाई से हिला डाला बॉक्स ऑफिस

    फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    तुलना की जाए अजय देवगन की रेड 2 से तो उस फिल्म ने ओपनिंग वीकेंड तक 73.83 करोड़ की इनकम की थी। जो हाउसफुल 5 से काफी पीछे है। मालूम हो कि रेड पार्ट 2 की कमाई के ये आंकड़े एक्सटेंड ओपनिंग वीकेंड के आधार पर हैं। इसके अलावा सलमान खान की सिकंदर भी हाउसफुल पार्ट 5 (Housefull 5 vs Sikandar) से काफी पीछे रह गई है। क्योंकि रिलीज के पहले दिन सिकंदर घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 74.50 करोड़ का कारोबार ही कर सकी थी। 

    ओपनिंग वीकेंड कलेक्शन 2025 की हिंदी मूवीज

    • छावा- 121.43 करोड़

    • हाउसफुल 5- 91.83

    • सिकंदर- 74.50 करोड़

    • रेड 2- 73.83 करोड़

    ऐसे में देखा जाए तो विक्की कौशल की छावा के बाद अगर किसी हिंदी फिल्म का ओपनिंग वीकेंड कमाई के लिहाज से इस साल शानदार गुजरा है तो वह अब हाउसफुल 5 बन गई है।  

    हाउसफुल 5 ने किया कमाल 

    जिस तरह से इंडियन बॉक्स ऑफिस पर हाउसफुल कमाई करती हुई आगे बढ़ रही है, उससे ये अनुमान लगाया जा रहा है कि अक्षय कुमार की ये कॉमेडी मूवी इस साल दूसरी सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म बन सकती है। रिलीज के पहले तीन दिन 100 करोड़ के करीब पहुंचने वाली इस मूवी को ऑडियंस और क्रिटिक्स की तरफ से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है। 

    ये भी पढ़ें- Housefull 5 में इस स्टार किड का सीक्रेट कैमियो, एंट्री से पलट देता है क्लाईमैक्स का सारा खेल