विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 26, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Housefull 5 Collection Day 21: खत्म नहीं हुआ हाउसफुल 5 का खेल! 21वें दिन अक्षय कुमार की फिल्म ने की शॉकिंग कमाई

Published: Thu, 26 Jun 2025 08:33 PM (GMT+05:30)Updated: Thu, 26 Jun 2025 09:30 PM (GMT+05:30)

साजिद नाडियाडवाला की फिल्म हाउसफुल 5 को दर्शकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। हालांकि आलोचकों ने इसे मिली-जुली रेटिंग दी ...और पढ़ें

हाउसफुल 5 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (Photo Credit- Instagram)

हाउसफुल 5 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (Photo Credit- Instagram)

HighLights

  1. हाउसफुल 5 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

  2. अक्षय कुमार की फिल्म की हो रही है सराहना

  3. 21वें दिन फिल्म ने की इतनी कमाई

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। साजिद नाडियाडवाला की हिट फ्रेंचाइजी फिल्म की लिस्ट में हाउसफुल का नाम शामिल किया जाता है। हाल ही में हाउसफुल 5 ने सिनेमाघरों में दस्तक दी। सिनेमा लवर्स से मूवी को अच्छी प्रतिक्रिया मिली, लेकिन फिल्म को क्रिटिक्स ने ज्यादा अच्छी रेटिंग नहीं दी। मेकर्स पर एक्ट्रेस को मूवी में वस्तु के तौर पर दिखाने का आरोप भी लगा। खासकर सौंदर्या शर्मा के किरदार को लेकर ऐसा कहा गया। इसके बावजूद फिल्म टिकट खिड़की पर लोगों की पहली पसंद बन गई। आइए जानते हैं कि 21वें दिन फिल्म की कमाई का क्या हाल रहा है।

अक्षय कुमार हर तरह की भूमिका को बखूबी निभाना जानते हैं। एक्शन हो या कॉमेडी फिल्म एक्टर अपने काम में किसी तरह की कमी छोड़ना पसंद नहीं करते हैं। हाउसफुल 5 में भी उनका काम खूब पसंद किया गया है। एक्टर ने जॉली का किरदार निभाया है और कॉमेडी का फुल डोज लोगों को दिया। 

हाउसफुल 5 में लगा मर्डर मिस्ट्री का तड़का

साजिद नाडियाडवाला की फ्रेंचाइजी फिल्म हाउसफुल को हलचल के लिए जाना जाता है। इस बार फिल्म में मर्डर मिस्ट्री दिखाई गई है। एक के बाद एक होने वाले कत्ल की जांच आपको मनोरंजन की यात्रा पर लेकर जाती है। कहानी की बात करें, तो हाउसफुल 5 में बड़ा ट्विस्ट आता है, जब अक्षय कुमार, रितेश देशमुख और अभिषेक बच्चन जॉली बनकर शीप पर पहुंचते हैं और तीनों ही खुद को असली जॉली बताने का दावा करते हैं। जब मर्डर होते हैं, तो उनकी जांच करने के लिए बाबा (जैकी श्रॉफ) और भिंडू (संजय दत्त) को बुलाया जाता है। खैर, सच्चाई का पता लगाने के लिए उनके सीनियर दगड़ू यानी नाना पाटेकर एंट्री लेते हैं।

housefull 5 collection

Photo Credit- Instagram

ये भी पढ़ें- Housefull 5 का खौफ अभी भी बरकरार, 20 दिन में तोड़ डाला इस बड़ी क्राइम थ्रिलर का रिकॉर्ड

अक्षय कुमार की फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की हालिया रिलीज फिल्म ने कमाई के मामले में अच्छा प्रदर्शन किया है। 24 करोड़ से ओपनिंग डे पर कमाई कर फिल्म ने इस साल की टॉपर ऑपनर फिल्मों की लिस्ट में जगह बना ली। पहले सप्ताह में फिल्म ने 127.25 करोड़ कमा लिए। इसके बाद दूसरे सप्ताह में फिल्म का कलेक्शन अच्छा रहा। इन दिनों फिल्म ने 200 करोड़ क्लब में शामिल होने की जंग शुरू कर दी है।

housefull 5 cast

सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, खबर लिखे जाने तक गुरुवार को हाउसफुल 5 ने 73 लाख का कलेक्शन कर लिया है। संभावना है कि सुबह तक यह आंकड़ा 1 करोड़ तक पहुंच सकता है। 

ये भी पढ़ें- Housefull 5 Worldwide Collection: हाउसफुल 5 ने झाड़ा रौब, सितारे जमीन पर के लिए मुश्किलें खड़ी कर बदल डाला समीकरण