Move to Jagran APP

'Housefull 4' Box Office Collection Day 3: दिवाली वीकेंड में ख़ूब चली अक्षय की 'हाउसफुल 4', 3 दिनों में कमाई 50 करोड़ के पार

Housefull 4 Box Office Collection Day 3 सोमवार को हिंदी बेल्ट में गोवर्धन पूजा की छुट्टी होने की वजह से उम्मीद की जा रही है कि ओपनिंग वीकेंड से बेहतर कमाई होगी।

By Manoj VashisthEdited By: Published: Mon, 28 Oct 2019 12:43 PM (IST)Updated: Mon, 28 Oct 2019 06:07 PM (IST)
'Housefull 4' Box Office Collection Day 3: दिवाली वीकेंड में ख़ूब चली अक्षय की 'हाउसफुल 4', 3 दिनों में कमाई 50 करोड़ के पार
'Housefull 4' Box Office Collection Day 3: दिवाली वीकेंड में ख़ूब चली अक्षय की 'हाउसफुल 4', 3 दिनों में कमाई 50 करोड़ के पार

नई दिल्ली, जेएनएन। अक्षय कुमार की फ़िल्म हाउसफुल 4 ने दिवाली पर ठीकठाक कलेक्शन किया। आम तौर पर दिवाली पर शाम के शोज़ में फ़िल्मों के कलेक्शंस गिरते हैं, क्योंकि दिवाली के त्योहार की रौनक शाम से रात तक शबाब पर रहती है। लोग पूजा-पाठ करते हैं। दीये जलाते हैं और पटाखे छोड़ते हैं। ऐसे में शाम से रात तक शोज़ में फुटफॉल कम हो जाते हैं। इसका असर हाउसफुल 4 पर भी दिखा। फिर भी ओपनिंग वीकेंड में फ़िल्म ने 50 करोड़ का पड़ाव पार कर लिया है।

loksabha election banner

27 अक्टूबर को फ़िल्म की रिलीज़ का तीसरा दिन था और रविवार को दिवाली थी। बॉलीवुड हंगामा के अनुसार, फ़िल्म ने 15.33 का कलेक्शन रविवार को किया। इसके साथ हाउसफुल 4 का तीन दिनों का नेट कलेक्शन 53.22 करोड़ हो चुका है। 25 अक्टूबर को रिलीज़ हुई हाउसफुल 4 ने 19.08 करोड़ की ओपनिंग ली थी, जबकि दूसरे दिन शनिवार को 18.81 करोड़ का कलेक्शन किया।

साल 2019 के टॉप 10 ओपनिंग वीकेंड्स में हाउसफुल 4 ने आठवें स्थान पर एंट्री ले ली है- 

  1. वॉर- 100.15 करोड़ (सभी भाषाएं)
  2. भारत- 95.50 करोड़ 
  3. साहो (हिंदी)- 79.08 करोड़
  4. कबीर सिंह- 70.83 करोड़
  5. मिशन मंगल- 70.02 करोड़
  6. टोटल धमाल- 62.40 करोड़
  7. केसरी- 56.51 करोड़
  8. हाउसफुल 4- 53.22 करोड़
  9. गली बॉय- 51.15 करोड़
  10. सुपर 30- 50.76 करोड़

हाउसफुल 4 इस सीरीज़ की सबसे अधिक ओपनिंग लेने वाली फ़िल्म बन चुकी है। हालांकि फ़िल्म को क्रिटिक्स का मिला-जुला रिस्पांस मिला है। ज़्यादातर क्रिटिक्स ने फ़िल्म को 3 से कम स्टार दिये। वहीं सोशल मीडिया में भी हाउसफुल 4 को ख़ूब ट्रोल किया गया। 

सोमवार को हिंदी बेल्ट में गोवर्धन पूजा की छुट्टी होने की वजह से उम्मीद की जा रही है कि उत्तर भारत, ख़ासकर हिंदीभाषी इलाक़ों में फ़िल्म को अच्छे दर्शक मिलेंगे। ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक़, फ़िल्म सोमवार को कलेक्शंस के सभी रिकॉर्ड तोड़ सकती है। दावा किया जा रहा है कि सोमवार को हाउसफुल 4 के कलेक्शंस ओपनिंग वीकेंड से कहीं अधिक हो सकते हैं।

हाउसफुल 4 एक कॉमेडी फ़िल्म है, जिसे फरहाद सामजी ने डायरेक्ट किया है। फ़िल्म में अक्षय कुमार के साथ रितेश देशमुख, बॉबी देओल, चंकी पांडेय, कृति सनोन, कृति खरबंदा, पूजा हेगड़े और जॉनी लीवर प्रमुख भूमिकाओं में हैं। फ़िल्म का निर्माण साजिद नाडियाडवाला ने किया।

अक्षय की इस साल यह तीसरी रिलीज़ है। उनकी पहली दो फ़िल्में केसरी और मिशन मंगल बॉक्स ऑफ़िस पर सफल रही थीं और क्रिटिक्स द्वारा सराही भी गयी थीं। मिशन मंगल ने 200 करोड़ से अधिक कलेक्शन बॉक्स ऑफ़िस पर किया और अक्षय की पहली 200 करोड़ी फ़िल्म बनी। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.