विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सोमवार को बदला Hanuman Ansh की कमाई का गणित, ग्लोबल Box Office पर डिवोशनल फिल्म की कमाई कर देगी हैरान

Published: Tue, 29 Sep 2026 08:04 AM (IST)

7 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई डिवोशनल फिल्म हनुमान अंश (Hanuman Ansh) ने सोमवार को हैरान करने वाला कलेक्शन किया है।

हनुमान अंश बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 53

हनुमान अंश बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 53

HighLights

  1. हनुमान अंश बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 53

  2. सोमवार को फिल्म ने किया शॉकिंग कलेक्शन

  3. डिवोशनल फिल्म ने दुनियाभर में कितनी की कमाई

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन में बनी डिवोशनल फिल्म हनुमान अंश ने 7 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत की थी और दो हफ्तों तक कमाई ठीक-ठाक ही रही।

तीसरे हफ्ते फिल्म ने बॉक्स ऑफिस (Box Office) पर कमाई की जबरदस्त रफ्तार पकड़ी और यह रफ्तार 50 दिनों तक कायम रही। फिल्म ने रविवार को 9 करोड़ रुपये की धांसू कमाई की। लेकिन सोमवार को इसने हैरान करने वाली गिरावट दर्ज की है।

यह भी पढ़ें- ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर The Vvaan की चमकी किस्मत, छठी मैया की कृपा से सिद्धार्थ-तमन्ना की फिल्म ने छापे करोड़ों

हनुमान अंश बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 53

अक्सर फिल्में वीकेंड पर अच्छा पैसा कमाती है लेकिन हनुमान अंश (Hanuman Ans) अब तक वीकडेज पर भी अच्छा कलेक्शन कर रही थी। लेकिन 8वें संडे को दुनियाभर में 400 करोड़ रुपये का आंकड़ा भी पार कर लिया। लेकिन इसके बाद फिल्म ने सोमवार को 2.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।

ansh (1)

फिल्म ने जब से कमाई की रफ्तार पकड़ी है यह इसका अब तक का सबसे कम कलेक्शन है। यह कमाई 4,298 शोज और 16% ऑक्यपेंसी के साथ हुई है। इस कमाई के साथ फिल्म ने 309.38 करोड़ रुपये का नेट इंडिया कलेक्शन और 365.50 करोड़ रुपये का ग्रॉस इंडिया कलेक्शन किया है।

वर्ल्डवाइड की बात करें तो फिल्म सोमवार को दुनियाभर में 0.25 करोड़ रुपये कमाए हैं और इसके साथ ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर हनुमान अंश की कमाई 404.25 करोड़ रुपये हो गई है।

हनुमान अंश बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 53- 2.53 करोड़ रुपये

नेट इंडिया कलेक्शन- 309.38 करोड़ रुपये

ग्रॉस इंडिया कलेक्शन- 365.50 करोड़ रुपये

वर्ल्डवाइड कलेक्शन- 404.25 करोड़ रुपये

ansh (2)

'हनुमान अंश' के बारे में

'हनुमान अंश' एक बायोग्राफिकल फिल्म है जिसे विशाल चतुर्वेदी ने लिखा, डायरेक्ट और प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म विशाल चतुर्वेदी की किताब 'डिवाइन डिटूर: दैट चेंज्ड माई लाइफ' पर बनी है।

इसमें शोभिनव सत्या और चंदन आनंद मुख्य भूमिकाओं में हैं, वहीं अनिल रस्तोगी, पूर्णिमा तिवारी, सुगंधा मल्होत्रा, भगवानदास पटेल और नेहा परांजपे ने अहम किरदार निभाए हैं।

यह भी पढ़ें- Drishyam 3 ने एडवांस बुकिंग में ही कर डाली तगड़ी कमाई, डबल डिजिट कलेक्शन के साथ पहले दिन मारेगी सेंचुरी