विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

56वें दिन वीकेंड से पहले Hanuman Ansh का चला जादू, जमकर हुई धनवर्षा; इतिहास रचने से सिर्फ 14 करोड़ दूर फिल्म

Published: Thu, 01 Oct 2026 09:15 PM (IST)

हनुमान अंश फिल्म ने दो महीने में बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करते हुए दुनियाभर में कमाई के झंडे गाड़ दिए हैं। जानिए 56वें दिन का कलेक्शन।

हनुमान अंश बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

हनुमान अंश बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। बॉलीवुड की डिवोशनल ड्रामा फिल्म हनुमान अंश (Hanuman Ansh) इस समय थिएटर्स में छाई हुई है। फिल्म में नीम करोली बाबा (Neem Karoli Baba) की कहानी दिखाई गई है जिन्हें बजरंग बली का ही अंश माना जाता है।

वही अब सिनेमाघरों में 56 दिन गुजार चुकी इस फिल्म को देखकर ऐसा ही लग रहा है जैसे इसके साथ कोई चमत्कार तो वाकई हुआ है। मात्र 2 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म के लिए एक हफ्ता भी टिकना मुश्किल हो रहा था और इसने वहां आठ हफ्ते गुजार दिए।

कितना रहा 56वें दिन का कलेक्शन?

विशाल चतुर्वेदी निर्देशित फिल्म हनुमान अंश बॉक्स ऑफिस पर तांडव कर रही है और दूर खड़ी बड़ी फिल्में बस इसे वहीं से निहार रही हैं। फिल्म के 56वें दिन के कलेक्शन को देखें तो हनुमान अंश ने अभी तक 2.17 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।

Hanuman (6)

इस तरह इसका आठवां सप्ताह 28.47 करोड़ रुपये के साथ खत्म हुआ। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने अभी तक 316.65 करोड़ रुपये इकट्ठा कर लिए हैं। वहीं इसका नेट ग्रॉस कलेक्शन 374.03 करोड़ रुपये हो चुका है।

आने वाले समय में रिलीज होने वाली फिल्में

वहीं फिल्म की सफलता को देखते हुए 11 सितंबर को इसे वर्ल्डवाइड रिलीज किया गया। दुनियाभर में इसने 408 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है।

एक तरीके से देखा जाए तो हनुमान अंश के पास परफॉर्म करने के लिये ये आखिरी हफ्ता है क्योंकि 2 अक्टूबर को दृश्यम 3 रिलीज हो रही है और फिर 9 अक्टूबर को उड़ता तीर और इसके बाद 16 अक्टूबर को नई नवेली रिलीज हो रही है।

Hanuman

बनेगी दूसरी सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म

इंडियन बॉक्स ऑफिस पर बॉर्डर 2 को पछाड़ने के लिए हनुमान अंश को अभी भी 14 करोड़ रुपये कमाने की जरूरत है। अगर ऐसा हुआ तो हनुमान अंश रणवीर सिंह की धुरंधर 2 के बाद 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन जाएगी।

फिल्म की कहानी एक 13 साल के बच्चे की है जो अपनी मां के गुजर जाने के बाद भगवान से मिलने की चाह रखता है। पिता से पूछने पर उसे पता लगता है कि उसकी मां भगवान के पास गई है इसलिए वो उनसे मिलने के लिए भगवान के पास जाने का रास्ता खोजने लगता है।

यह भी पढ़ें- 55वें दिन बॉक्स ऑफिस पर Hanuman Ansh का हुआ 'प्रमोशन', दृश्यम 3 की रिलीज से पहले आसमान से हुई 'नोटों की बारिश'

यह भी पढ़ें- 55वें दिन Hanuman Ansh को मिला बजरंग बली का आशीर्वाद, बनी 2026 की 3rd सबसे बड़ी फिल्म; खतरे में सनी देओल की गद्दी