विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नहीं थम रही Hanuman Ansh की कमाई की रफ्तार, नीम करोली बाबा की कृपा से 49वें दिन भी ग्लोबल Box Office पर दबदबा

Published: Fri, 25 Sep 2026 07:46 AM (IST)

'हनुमान अंश' (Hanuman Ansh) ने थिएटर्स में 49 दिन पूरे कर लिये हैं और यह फिल्म अब भी ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है।

हनुमान अंश बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 49

हनुमान अंश बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 49

HighLights

  1. हनुमान अंश बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 49

  2. गुरुवार को फिल्म ने ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर कितनी की कमाई?

  3. 7 अगस्त को रिलीज हुई थी फिल्म

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 7 अगस्त को थिएटर्स में रिलीज हुई हनुमान अंश ने थिएटर्स में 49 दिन पूरे कर लिये हैं और घरेलू बॉक्स ऑफिस के साथ-साथ फिल्म ने ग्लोबली भी शानदार कलेक्शन कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर बनी फिल्म ने गुरुवार को दुनियाभर में कितना कलेक्शन किया,आइए जानते हैं-

हनुमान अंश बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 49

सैकनिल्क के मुताबिक, सिर्फ 10 लाख रुपये के साथ बॉक्स ऑफिस पर खाता खोलने वाली हनुमान अंश (Hanuman Ansh) ने दो हफ्तों तक कोई खास कमाई नहीं की थी लेकिन तीसरे हफ्ते से फिल्म ने शानदार कमाई की रफ्तार पकड़ी। इसके बाद फिल्म की कमाई की रफ्तार कम नहीं हुई और गुरुवार को इसने थिएटर्स में 49 दिन पूरे कर लिये हैं।

यह भी पढ़ें- Nani स्टारर The Paradise का बॉक्स ऑफिस पर कब्जा, 'हनुमान अंश' के लिए बनी चुनौती, पहले ही दिन तोड़ा रिकॉर्ड

49वें दिन फिल्म ने भारत में 3.65 करोड़ रुपये की कमाई की और इसके साथ ही इसका नेट इंडिया कलेक्शन 288.33 करोड़ रुपये हो गया है और ग्रॉस इंडिया कलेक्शन 340.55 करोड़ रुपये। ये कलेक्शन 6,729 शोज और 15% ऑक्यूपेंसी के साथ हुई है।

ansh

दुनियाभर में की शानदार कमाई

घरेलू बॉक्स ऑफिस (Box Office) के साथ-साथ फिल्म ने दुनियाभर में भी अच्छी कमाई है। फिल्म ने गुरुवार को ग्लोबली 377.05 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है जिसमें 36.50 करोड़ रुपये ओवरसीज कमाई शामिल है। वहीं 49वें दिन की ओवरसीज कमाई 0.75 करोड़ रुपये है।

हनुमान अंश बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 49- 3.65 करोड़ रुपये

नेट इंडिया कलेक्शन- 288.33 करोड़ रुपये

वर्ल्डवाइड कलेक्शन- 377.05 करोड़ रुपये

ansh (1)

हनुमान अंश के बारे में

'हनुमान अंश' (Hanuman Ansh) एक बायोग्राफिकल फिल्म है। इसे विशाल चतुर्वेदी ने लिखा, डायरेक्ट और प्रोड्यूस किया है। यह नीम करोली बाबा के जीवन पर आधारित विशाल चतुर्वेदी की किताब 'डिवाइन डिटूर: दैट चेंज्ड माई लाइफ' पर बनी है। इसमें शोभिनव सत्या और चंदन आनंद मुख्य भूमिकाओं में हैं, जबकि अनिल रस्तोगी, पूर्णिमा तिवारी, सुगंधा मल्होत्रा, भगवानदास पटेल और नेहा परांजपे भी अहम किरदारों में हैं।

फिल्म ने 7 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी और दो हफ्तों तक कुछ खास कमाई नहीं की थी। लेकिन दो हफ्तों के बाद फिल्म ने जबरदस्त कमाई की रफ्तार पकड़ी और अब सिनेमाघरों में 50 दिन पूरे करने जा रही है।

यह भी पढ़ें- 49वें दिन भी 'नीम करोली बाबा' पर बनी Hanuman Ansh ने लूट लिया बॉक्स ऑफिस, कुल कलेक्शन कर देगा हैरान