44वें दिन Hanuman Ansh पर बरसी नीम करोली बाबा की कृपा, दुनियाभर के Box Office पर डिवोशनल फिल्म ने छापे करोड़ों
7 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई डिवोशनल ड्रामा (Devotional Drama) भारत के साथ-साथ वर्ल्डवाइड भी शानदार कलेक्शन कर रही है।
-1789880972675_m.webp)
हनुमान अंश बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 44
HighLights
हनुमान अंश बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 44
दुनियाभर में फिल्म ने की कितनी कमाई?
7 अगस्त को रिलीज हुई थी फिल्म
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। डिवोशनल ड्रामा हनुमान अंश ने 7 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक दी। दो हफ्तों तक धीमी रफ्तार से कमाई करने के बाद फिल्म ने तीसरे हफ्ते से बॉक्स ऑफिस पर रफ्तार पकड़ी और अब इसने थिएटर्स में 44 दिन पूरे कर लिये हैं। डिवोशनल ड्रामा भारत के साथ-साथ दुनियाभर में जबरदस्त कमाई कर रही है।
हनुमान अंश बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 44
हनुमान अंश ने पहले दिन सिर्फ 10 लाख रुपये से ओपनिंग की थी और फिर तीसरे हफ्ते से फिल्म ने कमाई की रफ्तार पकड़ते हुए डबल डिजीट में करोड़ों कमाए। सैकनिल्क के मुताबिक फिल्म ने 44वें दिन यानी 7वें शनिवार को 9.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। यह कमाई 7,119 शोज और 30% ऑक्यूपेंसी के साथ हुई है।
यह भी पढ़ें- 1350 करोड़ी Dhurandhar को Oscar 2027 में क्यों नहीं मिली जगह? जूरी मेंबर बोले- 'ये भारत की संस्कृति...'
इसी के साथ फिल्म का टोटल नेट इंडिया कलेक्शन 258.13 करोड़ रुपये और ग्रॉस इंडिया कलेक्शन 304.80 करोड़ रुपये हो गया है। वर्ल्डवाइड की बात करें तो फिल्म ने दुनियाभर में 329.30 करोड़ रुपये का धांसू कलेक्शन कर लिया है। जिसमें 44वें दिन का 1.50 करोड़ रुपये का ओवरसीज कलेक्शन शामिल है। फिल्म का टोटल ओवरसीज कलेक्शन 24.50 करोड़ रुपये हुआ है।

हनुमान अंश कलेक्शन डे 44- 9.75 करोड़ रुपये
नेट इंडिया कलेक्शन- 258.13 करोड़ रुपये
ग्रॉस इंडिया कलेक्शन- 304.80 करोड़ रुपये
वर्ल्डवाइड कलेक्शन- 329.30 करोड़ रुपये
थिएटर में चल रहीं ये फिल्में
'हनुमान अंश' के साथ-साथ इस वक्त थिएटर्स में 'मिर्जापुर: द मूवी', 'दायरा' जैसी फिल्में भी चल रही हैं। इसके बावजूद हनुमान अंश बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। डिवोशनल फिल्म 2026 की सबसे ज्यादा प्रॉफिट कमाने वाली फिल्मों में से एक बन गई है।
-1789881347776.webp)
हनुमान अंश के बारे में
'हनुमान अंश' एक बायोग्राफिकल फिल्म है। इसे विशाल चतुर्वेदी ने लिखा, डायरेक्ट किया और प्रोड्यूस किया है। यह नीम करोली बाबा के जीवन पर आधारित उनकी किताब 'डिवाइन डिटूर: दैट चेंज्ड माई लाइफ' पर बनी है।
फिल्म में शोभिनव सत्या और चंदन आनंद मुख्य भूमिकाओं में हैं, जबकि अनिल रस्तोगी, सुगंधा मल्होत्रा, पूर्णिमा तिवारी, भगवानदास पटेल, नेहा परांजपे और अन्य कलाकार भी शामिल हैं।
यह भी पढ़ें- सातवें शनिवार को Hanuman Ansh ने रचा इतिहास, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हुआ 300 करोड़ के पार
