विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ghoomer Box Office Day 5: चंद दिनों में ही खत्म हो जाएगी अभिषेक के 'घूमर' की कहानी ? फिर घटा फिल्म का बिजनेस

By Vaishali ChandraEdited By: Vaishali Chandra
Published: Wed, 23 Aug 2023 10:32 AM (GMT+05:30)

Ghoomer Box Office Coolection Day 5 बॉक्स ऑफिस पर घूमर की हालत देखकर लग रहा है कि ये कुछ दिनों ...और पढ़ें

Abhishek Bachchan Film Ghoomer Box Office Coolection Day 5
Abhishek Bachchan Film Ghoomer Box Office Coolection Day 5

नई दिल्ली, जेएनएन। Ghoomer Box Office Coolection Day 5:अभिषेक बच्चन की फिल्म घूमर शुक्रवार को रिलीज हुई है। इस फिल्म के साथ एक्टर ने लगभग 5 सालों बाद थिएटर्स में वापसी की है, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की हालत देखकर लग रहा है कि ये कुछ दिनों में अपना बोरिया-बिस्तर समेट लेगी।

घूमर में अभिषेक बच्चन के साथ सैयामी खेर लीड रोल में हैं। फिल्म एक स्पोर्ट्स ड्रामा है। क्रिटिक्स की तरफ से घूमर की सराहना की गई। यहां तक कि कई दिग्गज भारतीय क्रिकेटर्स ने भी घूमर का सपोर्ट किया, लेकिन रिलीज के बाद दर्शकों ने फिल्म को नकार दिया।

कैसा रहा फिल्म का बिजनेस ?

घूमर को थिएटर्स में रिलीज हुए अभी सिर्फ 5 दिन हुए है। फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 85 लाख का बिजनेस किया। हालांकि, इतनी ओपनिंग किसी भी फिल्म के लिए बेहद निराशाजनक है। वीकेंड में घूमर ने थोड़ा दम दिखाया और शनिवार को कलेक्शन बढ़ाकर 1.1 करोड़ कर लिया। वहीं, रविवार को बिजनेस 1.5 करोड़ रहा। इसके बाद सोमवार आते ही एक बार फिर फिल्म के लिए कमाई कर पाना मुश्किल हो गया।

5 दिनों में घूमर ने कमाए कितने करोड़

घूमर ने मंडे टेस्ट में महज 34 लाख रुपये कमाए। अब मंगलवार का कलेक्शन इससे भी नीचे गिर गया है। Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने मंगलवार को बेहद निराशाजनक बिजनेस किया है। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, घूमर ने 22 अगस्त को लगभग 30 लाख का नेट बिजनेस किया। इसके साथ ही घूमर ने रिलीज के 5 दिनों में लगभग 4.09 करोड़ कमा लिए है।

अमिताभ बच्चन का है कैमियो

घूमर का निर्देशन आर बाल्की ने किया है, जो पा, चीनी कम, की एंड का जैसी लीग से अलग हटकर फिल्में बनाने के लिए जाने जाते हैं। घूमर में भी आर बाल्की ने कुछ ऐसा करने की कोशिश की है। फिल्म में अभिषेक बच्चन, सैयामी खेर के साथ शबाना आजमी, अंगद बेदी और इवांका दास अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म में अमिताभ बच्चन और पूर्व क्रिकेटर बिशन सिंह बेदी (अंगद बेदी के पिता) का भी कैमियो है।

फिल्म की कहानी

घूमर में सैयामी खेर ने अनीना नाम की एक बैटिंग चैंपियन की भूमिका निभाई है, जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने करियर की शुरुआत करने से पहले अपना एक हाथ खो देती है। अभिषेक उसके कोच की भूमिका निभाते हैं, क्योंकि अनीना अपना दायां हाथ खोने के बाद भी गेंदबाज के रूप में वापसी करने की कोशिश करती है। शबाना उनकी दादी की भूमिका में हैं, जबकि अंगद उनके ब्वॉयफ्रेंड की भूमिका में हैं। इवांका अभिषेक की गोद ली हुई बहन के किरदार में हैं।