विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 11, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Gadar 2 Worldwide Box Office: 'जवान' तोड़ेगा सनी का ख्वाब? 700 करोड़ से पहले इतने पर अटकी 'तारा सिंह' की गड्डी

By Tanya AroraEdited By: Tanya Arora
Published: Mon, 11 Sep 2023 11:17 AM (IST)

Gadar 2 Worldwide Box Office Collection सनी देओल और अमीषा पटेल स्टारर फिल्म गदर 2 बॉक्स ऑफिस पर लगातार अच्छा ...और पढ़ें

Gadar 2 Worldwide Box Office Collection / Photo- Dainik Jagran Graphics
Gadar 2 Worldwide Box Office Collection / Photo- Dainik Jagran Graphics

HighLights

  1. सनी देओल की 'गदर 2' ने दुनियाभर में की इतनी कमाई
  2. 'जवान' की रिलीज तोड़ेगी 'गदर 2' का ड्रीम
  3. दुनियाभर में 'तारा सिंह' की गड्डी हुई धीमी

नई दिल्ली, जेएनएन। Gadar 2 Worldwide Box Office Collection: सनी देओल की 'गदर 2' पर इस वक्त 'जवान' का खतरा मंडरा रहा है। 'गदर 2' को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 1 महीना बीत चुका है और ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है। 22 साल बाद फैंस तारा और सकीना पर दोगुना प्यार लुटा रहे हैं।

शाह रुख खान की 'जवान' के सिनेमाघरों में दस्तक देने से पहले बॉक्स ऑफिस पर 'गदर 2' का बिजनेस काफी अच्छा चल रहा था, ये फिल्म एक के बाद एक मूवी को धूल चटा रही थी। लेकिन अब हो सकता है कि जवान की रिलीज के बाद सनी देओल का सपना टूट जाए।

'जवान' तोड़ देगी 'गदर 2' का सपना

'गदर 2' ने दुनियाभर में कमाई के मामले में अब तक केजीएफ 2 से लेकर एस एस राजामौली की बाहुबली 2 और साथ ही रजनीकांत की 'जेलर' तक के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। हालांकि, शाह रुख खान की जवान की रिलीज के बाद एक्शन ड्रामा 'गदर 2' का बिजनेस थोड़ा धीमा हो गया है।

यह भी पढ़ें: Gadar 2 Box Office 1 Month: 'गदर 2' की बॉक्स ऑफिस पर धाक, 'जवान' के आने के बाद भी रविवार को छापे खूब नोट

दुनियाभर में सनी देओल की फिल्म अब भी करोड़ों में कमाई कर रही है, लेकिन 700 करोड़ पार कर एक और नया रिकॉर्ड बनाना 'गदर 2' के लिए अब मुश्किल लगता है। सैनलिक.कॉम की रिपोर्ट्स की मानें तो 'गदर 2' ने अब तक वर्ल्डवाइड लगभग 670 करोड़ की कमाई कर ली है। 700 करोड़ का आंकड़ा छूने से 'गदर 2' महज 30 करोड़ रुपए दूर है।

गदर 2 वर्ल्डवाइड कलेक्शन: 

वर्ल्डवाइड  इंडिया नेट कलेक्शन  इंडिया ग्रॉस  ओवरसीज 
670 करोड़ रुपए  513.81 करोड़ रुपए  604.5 करोड़  65.5 करोड़ 

ओवरसीज 'गदर 2' की हुई इतनी कमाई

सनी देओल और अमीषा पटेल की जोड़ी 'गदर 2' के साथ 22 साल बाद फैंस को थिएटर में देखने को मिली। 'गदर 2' ने ओवरसीज अब तक लगभग 65.5 करोड़ की टोटल कमाई की है। आपको बता दें की 11 अगस्त को अनिल शर्मा के निर्देशन में बनी ये फिल्म अक्षय कुमार की OMG 2 से टकराई थी।

फिल्म ने कमाई के मामले में सिर्फ खिलाड़ी कुमार की मूवी को ही नहीं, बल्कि रॉकी और रानी की प्रेम कहानी और ड्रीम गर्ल 2 सहित कई फिल्मों को पीछे छोड़ दिया।

यह भी पढ़ें: Jawan Worldwide Box Office Day 4: बुलेट ट्रेन से भी तेज दौड़ रही है 'जवान, 'गदर 2' के साथ इन्हें भी छोड़ा पीछे